Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब

 

पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है दिल्ली सरकार : सीएम रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:29 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना एक दिन का अवकाश लिए लगातार राष्ट्रसेवा करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत की नई और मजबूत पहचान स्थापित की है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा, शकूरबस्ती के वेस्ट एन्क्लेव और मुस्तफाबाद के महालक्ष्मी विहार में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में भाग लिया। पीतमपुरा में उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भी सुना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल इंडिया, आधुनिक आधारभूत संरचना, रेलवे, एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, रक्षा उत्पादन, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है। 

उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' आज देश के विकास की आधारशिला बन चुका है और दिल्ली सरकार भी इसी सेवा भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के 'कैच द रेन' जल संरक्षण अभियान, 'वोकल फॉर लोकल' और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राजधानी के विकास का खाका प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद से दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों, सीवर व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, स्कूलों और अस्पतालों के विकास कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से वर्षों से लंबित परियोजनाओं को भी अब तेजी से पूरा किया जा रहा है।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD