Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

भारत और सेशेल्स पुराने मित्र, हिंद महासागर हमारी साझी विरासत : पीएम नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Victoria, Seychelles
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विक्टोरिया , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर भारत और सेशेल्स के बीच दूरी नहीं, बल्कि जुड़ाव का माध्यम है। यही कारण है कि दोनों देश एक-दूसरे से अजनबियों की तरह नहीं, बल्कि पुराने मित्रों की तरह मिलते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध केवल 50 वर्ष पहले राजनयिक रिश्ते स्थापित होने से शुरू नहीं हुए थे।

उन्होंने बताया कि अगस्त 1770 में जब 'टेलीमैक' नामक जहाज से पांच भारतीय सेंट ऐनी द्वीप पहुंचे थे, तभी दोनों देशों के रिश्तों की नींव पड़ गई थी। समय के साथ इन लोगों ने सेशेल्स के आधुनिक इतिहास और समाज का हिस्सा बनकर दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया। उन्होंने कहा, "हमारे रिश्ते केवल सरकारों ने नहीं बनाए, बल्कि लोगों, परिवारों और पीढ़ियों ने इन्हें मजबूत किया है।

हिंद महासागर ने इस संबंध को संभव बनाया। यह महासागर भारत और सेशेल्स को अलग नहीं करता, बल्कि जोड़ता है।" प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की सांस्कृतिक विविधता की सराहना करते हुए कहा कि यहां दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को साथ लेकर एक साझा सेशेल्सी पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि यही विविधता इस देश की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और वहां की जनता का उन्हें 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी लोगों को प्रेरित करेगा।

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 2015 में प्रधानमंत्री बनने के बाद हिंद महासागर क्षेत्र में उनकी पहली विदेश यात्रा सेशेल्स की ही थी। उन्होंने कहा कि उस समय भी उनका विश्वास था कि हिंद महासागर क्षेत्र के लिए भारत की रणनीति में सेशेल्स का विशेष स्थान है और एक दशक बाद यह विश्वास और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत इस ऐतिहासिक अवसर पर उनके साथ शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के रक्षा सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 1976 में सेशेल्स की स्वतंत्रता के समय भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि पोर्ट विक्टोरिया में मौजूद था। वहीं, स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सेशेल्स रक्षा बल और तटरक्षक बल की पेशेवर क्षमता तथा समर्पण का सम्मान करता है। दोनों देश समुद्री पड़ोसी हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, समृद्धि तथा हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिरता के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच दशकों में बहुत कुछ बदला है, लेकिन भारत और सेशेल्स की मित्रता और साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Victoria , Seychelles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD