Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया ईरानी सेना के कमजोर होने का दावा

कहा- अब कोई ईरान का लीडर बनना नहीं चाहता

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 15:13 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेथ एंड फ्रीडम कोएलिशन' के 'रोड टू मेजॉरिटी' कॉन्फ्रेंस में ईरानी सेना के कमजोर होने के अपने दावे को फिर को दोहराया। ईरान के खिलाफ हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि तेहरान की सेना बुरी तरह कमजोर हो गई है। उन्होंने बड़ी मजबूती के साथ कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

ट्रंप की ओर से कहा गया कि पिछले हफ्ते हमने एक ऐतिहासिक समझौते (ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा) पर हस्ताक्षर किए ताकि वह काम पूरा किया जा सके जो पहले कोई राष्ट्रपति नहीं कर पाए थे। इस दौरान उनकी ओर से दावा किया गया कि ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। ट्रंप ने कहा, "आज ईरान के पास न तो नौसेना है, न वायु सेना, न एंटी-एयरक्राफ्ट क्षमता, न रडार और न ही कोई खास मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बची है।"

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट-लॉन्चिंग क्षमता में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा, "उनकी ड्रोन क्षमता में 82 प्रतिशत की कटौती हुई है। उनकी मिसाइल क्षमता में 80 प्रतिशत की कटौती हुई है। उनके रॉकेट लॉन्चरों में 90 प्रतिशत की कटौती हुई है।" ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के नेतृत्व को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा, "उनके नेतृत्व को एक बार खत्म किया गया, और फिर दूसरी बार भी खत्म किया गया और अब कोई भी ईरान का नेता नहीं बनना चाहता।" राष्ट्रपति की ओर से कहा गया कि तेहरान अब वॉशिंगटन के साथ समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने कहा, "वे समझौता करने के लिए बेताब हैं। वे हमें बहुत कुछ दे रहे हैं।" उन्होंने हालिया सैन्य कार्रवाई को लेकर कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमें उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा। क्योंकि क्या आप मुसीबतें देखना चाहते हैं? किसी सनकी देश के हाथ में परमाणु हथियार आने दीजिए, फिर आप ऐसी मुसीबतें देखेंगे जैसी आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी।" ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि सुलेमानी उन सड़क किनारे लगाए जाने वाले बमों (आईईडी) के लिए जिम्मेदार थे जिनसे अमेरिकी सैनिक अपंग हो गए थे। ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के पास हुई एक घटना का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि ईरान के पास अभी भी हमला करने की सीमित क्षमता है। उन्होंने कहा, "वे अभी भी हमला कर सकते हैं।

आपको पता है, कल उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में जा रहे एक बड़े जहाज पर ड्रोन से हमला किया। उन्होंने चार ड्रोन भेजे थे, जिनमें से तीन को हमने मार गिराया।" उन्होंने बताया कि एक ड्रोन जहाज से टकराया और उससे नुकसान हुआ। ट्रंप ने कहा, "लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकते।" ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है और जरूरत पड़ने पर वे उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम एक बार फिर अमेरिकी हितों और अमेरिकी मूल्यों की रक्षा के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।"

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD