Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' का टीजर रिलीज, पेस्टिसाइड के खिलाफ कोर्ट में लड़ती दिखीं काजल अग्रवाल

Kajal Aggarwal, The India Story Slow Poison, The India Story Slow Poison Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 15:20 IST

सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में दिखाया गया है कि कैसे रोजमर्रा के खाने में मिल रहे जहर और पेस्टिसाइड्स की वजह से लोगों की जिंदगी पर गहरा असर पड़ रहा है। टीजर की शुरुआत ही एक बड़े विरोध-प्रदर्शन से होती है, जहां किसानों और आम लोग सड़कों पर उतरकर वकील अर्चना (काजल अग्रवाल) के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हैं।

भीड़ उनकी गिरफ्तारी की मांग करती नजर आती है और गुस्से में उनके पोस्टरों पर कालिख पोतती है। इसके बाद कोर्टरूम का सीन दिखाया जाता है। यहां श्रेयस तलपड़े के किरदार योगेश पांडे की याचिका पर सुनवाई होती है। योगेश का दावा करता है कि उसकी सात साल की बेटी की मौत कैंसर से हुई थी, लेकिन वह इसे हत्या करार देता है, क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उसकी बेटी की मौत का कारण खाने-पीने की चीजों में मौजूद मिलावट थी।

इसमें फल-सब्जियों, दूध और दही जैसी रोजमर्रा की चीजों में मिल चुके जहरीले तत्वों का जिक्र किया जाता है, जो धीरे-धीरे शरीर में गंभीर बीमारी पैदा कर रहे हैं। इस केस की पैरवी वकील अर्चना करती हैं। कोर्ट में उनका किरदार बेहद मजबूत और तर्कपूर्ण तरीके से अपनी बात रखता है। वह कहती हैं, ''फल-सब्जियां ये सब किसानों के माध्यम से खरीदी जाती है, किसान जो पेस्टिसाइड इस्तेमाल कर रहे है, उन्हें बनाने वाली कंपनियां और कंपनियों को इजाजत देने वाली सरकार भी दोषी है।''

टीजर में आगे श्रेयस तलपड़े के किरदार योगेश पांडे की निजी जिंदगी का दर्द भी दिखाया गया है। वह अपनी बीमार बेटी के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाता है, लंबी लाइनों में खड़ा होता है और हर जगह मदद की उम्मीद में भटकता नजर आता है। लेकिन जब उसकी बेटी की मौत हो जाती है, तो उसका दर्द और गहरा हो जाता है।

इसके बाद वह न्याय के लिए पुलिस स्टेशन जाता है, लेकिन वहां उसकी शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उसकी फाइलें फेंक दी जाती हैं। यह सीन सिस्टम पर सवाल खड़े करता है और एक आम इंसान की बेबसी को दिखाता है। टीजर में दमदार डायलॉग सुनाई देता है, जिसमें श्रेयस तलपड़े कहते हैं, 'हरित क्रांति के नाम पर जो जहर का तूफान उठा है, वह रुकने का नाम ही नहीं रहा है।'

टीजर के आखिर में एक चौंकाने वाला सीन भी दिखाया गया है, जहां प्रदर्शन के बीच एक महिला काजल अग्रवाल को थप्पड़ मार देती है। फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' पेस्टिसाइड खेती और भोजन में मिलावट के गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि कैसे आधुनिक खेती और रासायनिक पदार्थ धीरे-धीरे इंसानी सेहत को प्रभावित कर रहे हैं और इसका सबसे बड़ा असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ सकता है।

जी स्टूडियोज और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म सागर बी. शिंदे द्वारा लिखी और निर्मित की गई है। यह फिल्म 24 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

 

Tags: Kajal Aggarwal , The India Story Slow Poison , The India Story Slow Poison Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD