Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 18:55 IST

शिरोमणी अकाली दल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी से मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने अपील की जिन्होने श्री अकाल तख्त साहिब को ठेस पहुंचाने के मकसद से नकली फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार की थी।यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता स. परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि लैबोरेटरी से संबंधित केवल दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जालसाजी और धोखाधड़ी की है। 

उन्होने कहा,‘‘ क्योंकि संबंधित दोनों लैबोरेटरीज वीडियो की गहन जांच करने के लिए  पर्याप्त तैयार नही हैं, इसीलिए रिपोर्ट को दो अधिकारियों- एस.पी जसनदीप सिंह और लुधियाना के कमिशनर आफ पुलिस स्वप्न शर्मा द्वारा संपादित और अंतिम रूप दिया गया इसीलिए इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’’इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए सरदार रोमाणा ने कहा कि यह सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा  है। 

उन्होने कहा,‘‘ यह पता लगाया जाना चाहिए कि किसने रिपोर्ट तैयार करवाई और आरोपियों को इसे हासिल करने के लिए पैसे किसने दिए।’’ स. रोमाणा ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए पंजाब पुलिस के दोनों अधिकारियों और उनके स्टाफ के सभी फोन, लैपटाप, हार्ड डिस्क और अन्य तकनीकी उपकरणों को जब्त करने की मांग की है। उन्होने कहा,‘‘ अधिकारियों के काॅल रिकाॅर्ड की भी जांच की जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि इस मामले में उन्हे निर्देश किसने दिए।’’

यह कहते हुए यह  संगठित अपराध का एक उपयुक्त मामला (एफआईआर में बीएनएस की धाराओं के अनुसार), अकाली नेता ने कहा,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने मुख्यमंत्री को क्लीन चिट देने के लिए फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट हासिल करने के लिए सरकारी मशीनरी के साथ-साथ सार्वजनिक पैसे का भी इस्तेमाल करने की अनुमति दी। 

उन्होने कहा कि जसप्रीत सिंह जस्सी ने पुरी कार्यप्रणाली का पर्दाफाश कर दिया है, जिनसे पुलिस अधिकारियों ने दो फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए संपर्क किया था। उन्होन कहा कि जस्सी ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होने बताया कि कैसे उन पर इस गैरकानूनी काम के लिए दबाव डाला गया और कैसे उन्हें धमकी दी गई कि अगर उन्होने इस निर्देश का पालन नही किया तो उनके परिवार को मार डालने सहित गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

इस मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए सरदार रोमाणा ने कहा,‘‘ एसीपी (क्राइम-1) गुड़गांव द्वारा उचित जांच के बाद ही केस दर्ज किया गया। इसका मतलब है कि मामला दर्ज होने से पहले आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता था।’’ उन्होने कहा कि पुलिस रिकाॅर्ड में यह दर्ज है कि जिन दो लैबोरेटरीज से  फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाई गई वे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नही थी और उनके पास जटिल चेहरे की पहचान करने वाले परीक्षण की विशेषज्ञता नही थी। 

उन्होने यह भी खुलासा किया कि पुलिस अधिकारियों ने जसप्रीत जस्सी को एक संपादित वीडियो दिया और उन्हें मुख्यमंत्री को क्लीन चिट देने के लिए रिपोर्ट देने को कहा,जबकि वह जानते थे लैब संपादित वीडियो पर वहां परीक्षण करने में आधुनिक रूप से  तैयार नही थी।सरदार रोमाणा ने वित्तमंत्री हरपाल चीमा से कहा कि वह बताएं कि इस मामले में उनका क्या कहना है? 

उन्होने कहा कि हरपाल चीमा ने फर्जी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमत्री का जमकर बचाव किया है और मामले की जांच कराने के लिए स्पेशल डीजीपी गौरव यादव से मामले की जांच करवाने के लिए शिकायत देने की नौटंकी भी की अब उन्होने चुप्पी क्यों साध ली है उन्होने कहा ,‘‘ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी चुप्प हो गए हैं जिससे संकेत मिलता है कि वह इस मामले में बचाव नही करना चाहते क्योंकि बचाव करना संभव ही नही है।‘‘

 

Tags: Parambans Singh Romana , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD