Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना

मान झूठ का जाल बुन रहे हैं, लेकिन हर बार बेनकाब हो रहे हैं: वड़िंग

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 18:41 IST

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित वीडियो को लेकर दी गई “मास्क” वाली सफाई को खारिज करते हुए, इसे बाद में गढ़ा गया एक कमजोर बहाना बताया है, जिसका उद्देश्य खुद का बचाव करने की एक अन्य असफल कोशिश है। पार्टी ने अपनी मांग दोहराते हुए, कहा है कि मुख्यमंत्री तत्काल इस्तीफा दें और श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हों। वड़िंग ने कहा कि मान दोषी भी हैं और बागी भी हैं। 

उन्होंने कहा कि जितना अधिक अड़ियल रवैया मान अपना रहे हैं, इतना ही इनकी दोषी होने की बात साबित हो रही है और लोगों का यह विश्वास मजबूत हो रहा है कि यह बहुत कुछ छिपा रहे हैं। इस संबंध में, मुख्यमंत्री द्वारा एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किए गए, दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने चारों ओर लगातार झूठ का ऐसा जाल बुन रहे हैं, जिससे बाहर निकलना उनके लिए असंभव होता जा रहा है।

वड़िंग ने मान की इस सफाई का मजाक उड़ाया कि कोई व्यक्ति उनके जैसा दिखने के लिए मास्क पहनकर घूम रहा था। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह झूठ है। पहले मान ने कहा था कि वीडियो एआई से बनाई गई है, फिर कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं और अब यह एक नई काल्पनिक थ्योरी लेकर आए हैं कि उस व्यक्ति ने उनके चेहरे जैसा मास्क पहन रखा था। 

उन्होंने कहा कि उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी यदि मान कल कोई और कमजोर बहाना लेकर आ जाएं। उन्होंने कहा कि मान के सलाहकार ऐसी हास्यास्पद और बेतुकी सफाइयां देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह झूठों की एक श्रृंखला है, जिसमें हर नया झूठ मान को और अधिक बेनकाब कर रहा है। 

उन्होंने आश्चर्य जताया कि इतने ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति ऐसी बातों के झांसे में कैसे आ सकता है, जो उसे निर्दोष साबित करने के बजाय और अधिक झूठ के जाल में फंसा रही हैं। वड़िंग ने मान के इस दावे पर भी तंज कसा कि पंजाब के लोग उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को छोड़िए, अब तो आम आदमी पार्टी और इनकी अपनी सरकार भी इनसे दूरी बनाने लगी है।

उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि अब मान को अपना बचाव स्वयं करना पड़ रहा है, क्योंकि न तो उनकी पार्टी और न ही सरकार में कोई और उनके झूठों का बचाव करने के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल चीमा को हुई उस शर्मिंदगी का भी जिक्र किया, जब उनके द्वारा पेश की गई फोरेंसिक रिपोर्ट बाद में फर्जी निकली थी।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD