Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

चुवाड़ी छिंज मेले के स्वरूप को बढ़ाने के लिए मिलेगा हरसंभव सहयोग : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने सफल आयोजन को 1 लाख 21 हजार की राशि देने का किया ऐलान

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चुवाड़ी (चंबा) , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 11:20 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में भटियात उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में बुधवार को पारंपरिक छिंज मेला हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। छिंज मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने देश के नामी पहलवानों के शारीरिक दमखम एवं कौशल का प्रदर्शन देखा तथा रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाज लोगों के सामाजिक जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन जहां एक ओर मनोरंजन का माध्यम हैं, वहीं दूसरी ओर समाज में आपसी सद्भाव और मेलजोल को भी प्रोत्साहित करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि दंगल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार की राशि बढ़ाकर एक लाख इक्कीस हजार रुपये किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि मेले के स्वरूप को और बढ़ाने के लिए आयोजन समिति के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी मेले के विकास और सुदृढ़ आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 1 लाख 21 हजार की धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने इस दौरान गत वर्ष की घोषणा के अनुरूप आयोजन समिति को 1 लाख 10 हजार की राशि का चेक भी भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चम्बियाल, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, अध्यक्ष मेला आयोजिन समिति अरविंद पाठक, समिति सदस्यों में केके शांडिल्य , ओंकार चम्बियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD