Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

आषाढ़ नाग मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक : कुलदीप सिंह पठानिया

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बनीखेत, (चंबा) , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 11:03 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज बनीखेत में आयोजित ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति तथा क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भूरू नाग मंदिर एक ऐतिहासिक एवं लोकआस्था से जुड़ा धार्मिक स्थल है और यहां आयोजित होने वाले आषाढ़ नाग मेले का अपना विशेष महत्व है। 

उन्होंने यह भी कहा कि देवभूमि एवं वीरभूमि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और परंपराएं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए उसे गौरवान्वित कर रही हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान एसडीएम डलहौजी एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति अनिल भारद्वाज ने शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले भूरू नाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की भी कामना की। 

महासचिव कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, डीएसपी मयंक शर्मा,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह ठाकुर, जल शक्ति राजेश मोगरा, तहसीलदार रमेश चौहान, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, अतुल शर्मा, देवेंद्र राणा, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD