Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

28 जून को जिले में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

Kiran Bhadana, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Lahaul Spiti
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लाहौल-स्पीति , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 16:24 IST

जिले में 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा और सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय, केलांग के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने की।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की तैयारियों, बूथवार व्यवस्थाओं तथा संशोधित माइक्रो प्लान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बताया गया कि इस बार जिले में टीकाकरण केंद्रों का पुनर्गठन किया गया है तथा पल्स पोलियो बूथों की संख्या 50 से घटाकर 11 कर दी गई है। 

ऐसे में यह सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक होगा कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि पोलियो उन्मूलन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य पहल है और इसकी सफलता में सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि अभियान की जानकारी समय रहते प्रत्येक परिवार तक पहुंच सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, पटवारियों, पंचायत सचिवों तथा उपमंडल अधिकारियों (SDMs )को अपने-अपने क्षेत्रों में जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने और लोगों को निर्धारित बूथों की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि 28 जून को प्रत्येक पात्र बच्चा पोलियो की खुराक अवश्य प्राप्त करे। 

बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके लिए चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 

साथ ही, अभियान की सतत निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षण दल भी गठित किए गए हैं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी बूथों पर आवश्यक दवाओं, वैक्सीन, कोल्ड-चेन व्यवस्था और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों तक विशेष रूप से सूचना पहुंचाई जाए, ताकि बच्चों को समय पर टीकाकरण मिल सके। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने निकटतम निर्धारित पल्स पोलियो बूथ पर पहुंचकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की जीवन रक्षक खुराक अवश्य पिलाएं और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग दें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, एसडीएम कुनिका एकर्स,डीएसपी रश्मि शर्मा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार गांधी, बीएमओ गोंधला ब्लॉक डॉ ऊषा,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुषमा, जिला आयुष अधिकारी डॉ नताशा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने अभियान के सफल संचालन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Tags: Kiran Bhadana , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Lahaul Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD