Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

Kewal Singh Pathania, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धर्मशाला , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 15:58 IST

शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेहलू निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय नीचू राम का शव पुहाड़ा पुल के नीचे मिलने की घटना पर उप-मुख्य सचेतक व स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में परिवर्तन कर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। 

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग तथा फॉरेंसिक विशेषज्ञों से संपर्क कर मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

प्रशासन एवं पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा फॉरेंसिक टीम के सहयोग से आवश्यक जांच प्रक्रिया आरंभ की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पवन कुमार किसी कार्य से चम्बा गए हुए थे और वापसी के दौरान चंबा-शिमला बस से लौट रहे थे। 

बताया जा रहा है कि उन्हें शाहपुर उतरना था, लेकिन वे पुहाड़ा में उतर गए। रात को घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन प्रातः उनका शव पुहाड़ा पुल के नीचे बरामद हुआ। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD