Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नायब सिंह सैनी ने पंजाब की जनता से की अपील

अपने बच्चों के भविष्य, पंजाब की खुशहाली और विकसित भारत के निर्माण के लिए ले सही निर्णय

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 13:02 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को  श्री मुक्तसर साहिब की पावन धरती से पंजाब की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि अब  समय आ गया है कि पंजाब अपनी खोई हुई शान वापस हासिल करे और विकास, सुशासन तथा राष्ट्रहित की राजनीति को अपनाकर देश का नंबर एक राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी सहित सभी गुरु साहिबानों, साहिबजादों और महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि श्री मुक्तसर साहिब की यह पवित्र धरती चालीस मुक्तों, भाई महा सिंह जी और माई भागो जी के अद्वितीय बलिदान की साक्षी है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता साझा संस्कृति, साझा भाषा और साझा भावनाओं का रिश्ता है।

वे पंजाब की जनता के बीच किसी पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि छोटे भाई और शुभचिंतक के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस और बाद में आम आदमी पार्टी को अवसर दिया, लेकिन जनता की उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं मिले। 

उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विकास को रोकने का आरोप लगाया, जबकि आम आदमी पार्टी पर वादाखिलाफी और पंजाब को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है कि वह बदलाव कहां है जिसकी बात की गई थी। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा चार वर्षों बाद भी पूरा नहीं हुआ। इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की सहायता देना शुरू किया है और करोड़ों रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की  सरकार पर नशे, अपराध, अवैध खनन, वित्तीय कुप्रबंधन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और हजारों नौजवान अवैध रास्तों से विदेश जाने को मजबूर हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब का सबसे बड़ा संकट बढ़ता हुआ नशा है, जिसने अनेक परिवारों को बर्बाद कर दिया है और युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। श्री सैनी ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स तस्करी, गैंगवार, फिरौती और अपराध की घटनाओं ने आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि व्यापारी, उद्योगपति और आम नागरिक सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त होता दिखाई दे रहा है। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है। 

पिछले 11 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में एमएसपी पर फसल खरीद के 1.64 लाख करोड़ रुपये सीधे उन के खातों मे भेजे  गए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पंजाब का किसान आज भी अपने अधिकारों और चुनावी वादों के लिए संघर्ष कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि परिणाम देती है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र के 217 में से 66 वादे डेढ़ वर्ष में पूरे किए जा चुके हैं और शेष वादों पर तेजी से कार्य चल रहा है।

श्री सैनी ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के भविष्य, पंजाब की खुशहाली और विकसित भारत के निर्माण के लिए सही निर्णय लें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब एक बार फिर विकास, समृद्धि और गौरव का  नया  अध्याय लिखेगा।

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक पार्टी नेता श्रीमती मनवीर कौर गिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री तरूण भंडारी, प्रदेश महामंत्री सरदार दयाल सिंह सोढ़ी, जिलाध्यक्ष मुक्तसर सतीश असीजा, विधानसभा इंचार्ज राजेश पठेला, पूर्व सांसद सरदार जगमीत सिंह बराड़, राहुल सिद्धू, पूजा कक्कड़, बलिवंद्र सिंह मिंकल, गुरचरण सिंह, अमनदीप, देवदत्त शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD