Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हर संकट से निपटने की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने पेश की अमेरिका की नई राष्ट्रीय रेजिलिएंस रणनीति

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:37 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक नई 'राष्ट्रीय रेजिलिएंस रणनीति' पेश की। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी दुश्मन देश, संकट या व्यवधान अमेरिका के मुख्य हितों को खतरे में न डाल सके। इस योजना में राष्ट्रीय सुरक्षा, सप्लाई चेन, बुनियादी ढांचे और तकनीक को सरकार की व्यापक सुधार प्रक्रिया के केंद्र में रखा गया है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी इस रणनीति में एक राष्ट्रीय लक्ष्य तय किया गया है कि 'कोई भी दुश्मन या खतरा अमेरिका या उसके मुख्य हितों को जोखिम में न डाल सके।' इसके तहत देश की सुरक्षा खतरों, आर्थिक झटकों, सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों और बुनियादी ढांचे की विफलताओं से निपटने की क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

दस्तावेज में 'रेजिलिएंस' को एक ऐसी रणनीतिक क्षमता बताया गया है जो समृद्धि बढ़ाती है, विरोधियों को हतोत्साहित करती है और संकट के समय अमेरिका की स्वतंत्र रूप से फैसले लेने की क्षमता को बनाए रखती है। रणनीति के साथ जारी अपने संदेश में ट्रंप ने लिखा, "जब से मैं पिछले साल दोबारा राष्ट्रपति पद पर लौटा, मैंने देश और दुनिया से यह वादा किया था कि मेरे कार्यकाल में कोई भी दुश्मन या खतरा अमेरिका को जोखिम में नहीं डाल पाएगा।"

उन्होंने कहा क‍ि मेरी राष्ट्रीय 'रेजिलिएंस रणनीति' यह सुनिश्चित करेगी कि यह महत्वपूर्ण लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों तक कायम रहे। इस योजना में चार मुख्य सिद्धांत बताए गए हैं। प्राथमिकता तय करना, आधुनिकीकरण करना, संसाधनों को विभिन्न स्थानों पर वितरित करना और प्रक्रियाओं को सरल बनाना। इन्हें चार प्रमुख क्षेत्रों में लागू किया जाएगा: राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा तथा राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि रेजिलिएंस को एक राष्ट्रीय लक्ष्य बनाया जाएगा, जिसमें सरकार, उद्योग, स्थानीय समुदाय और आम नागरिक सभी की भूमिका होगी। इस रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आधुनिकीकरण है। दस्तावेज में पुराने हो चुके बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने, सप्लाई चेन को मजबूत बनाने और नई उभरती तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ाने की बात कही गई है।

रणनीति में कहा गया है, "हमें अमेरिका की तकनीकों को सुरक्षित और किफायती तरीके से अपनाने को बढ़ावा देना होगा, ताकि देश की रेजिलिएंस अधिकतम हो सके। इसमें भरोसेमंद अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमताएं भी शामिल हैं।" यह दस्तावेज रेजिलिएंस को आर्थिक प्रतिस्पर्धा से भी जोड़ता है। इसमें महत्वपूर्ण वस्तुओं, सेवाओं, संसाधनों और नेटवर्क की सुरक्षा पर जोर दिया गया है।

साथ ही विरोधी देशों की अमेरिकी उन्नत तकनीकों तक पहुंच सीमित करने और अमेरिकी बाजारों और शोध फंडिंग के विदेशी दुरुपयोग को रोकने की बात कही गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में रणनीति कहती है कि मजबूत संचार नेटवर्क, आधुनिक बुनियादी ढांचा और विभिन्न स्थानों पर फैली कमांड प्रणालियां यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं कि कोई भी विरोधी अमेरिका की निर्णय लेने की प्रक्रिया या महत्वपूर्ण अभियानों को बाधित न कर सके।

यह योजना ट्रंप की संघीय व्यवस्था पर दी जाने वाली प्राथमिकता को भी दर्शाती है। रणनीति के अनुसार रेजिलिएंस की जिम्मेदारी केवल वॉशिंगटन सरकार की नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें आम नागरिकों, व्यवसायों, राज्यों और स्थानीय सरकारों की भी साझा भूमिका होनी चाहिए। ट्रंप ने लिखा, "मेरे नेतृत्व में हम सत्ता को फिर से अमेरिकी जनता के पास लौटा रहे हैं। हम अधिकारों को वॉशिंगटन डीसी से राज्यों और स्थानीय समुदायों को दे रहे हैं।"

रणनीति में नौकरशाही कम करने, सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और विभिन्न सरकारी एजेंसियों और क्षेत्रों के बीच बेहतर जानकारी साझा करने की भी बात कही गई है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह ढांचा एक 'अमेरिका फर्स्ट' रेजिलिएंस मॉडल तैयार करने में मदद करेगा, जो लोगों की जान की सुरक्षा करेगा, आर्थिक विकास को मजबूत बनाएगा और लंबे समय तक राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्थन देगा।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD