Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव दशमेश नगर में नए 66 के.वी. बिजली घर का शिलान्यास किया

7 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बिजली घर, हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध एवं बेहतर बिजली आपूर्ति – हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:09 IST

पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बीती शाम विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के अंतर्गत गांव दशमेश नगर में नए 66 के.वी. विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) का शिलान्यास किया। पंजाब सरकार द्वारा इस बिजली घर के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि गांव दशमेश नगर तथा आसपास के गांवों के निवासी लंबे समय से इस क्षेत्र में एक नए विद्युत उपकेंद्र की मांग कर रहे थे, जिसे पंजाब सरकार ने आज पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा उपकेंद्र काफी दूर होने के कारण लोगों को बिजली आपूर्ति संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। 

प्रदेश सरकार ने लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 66 के.वी. उपकेंद्र के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस उपकेंद्र में 66/11 के.वी. का 20 एम.वी.ए. क्षमता वाला पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि इस उपकेंद्र के चालू होने से गांव दशमेश नगर के अलावा अकालगढ़ ढप्पइयां, रसूलपुर, मालोवाल, बम्मा और खलैहिरा सहित कई गांवों के उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 66 के.वी. तरसिक्का और नवा पिंड उपकेंद्रों से संचालित कई फीडरों को नए उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा, जिससे 11 के.वी. लाइनों की लंबाई कम होगी तथा वोल्टेज संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से लगभग 4,604 उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से तथा 22,705 उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की विद्युत वितरण प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा भविष्य में बढ़ती बिजली मांग को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि 66 के.वी. दशमेश नगर उपकेंद्र के चालू होने के बाद क्षेत्र के निवासियों को शहरी क्षेत्रों की तरह कैटेगरी-1 स्तर की मानक एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे बिजली कटौती की समस्या से काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गांव दशमेश नगर के निवासियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और “पेड़ लगाओ, मानवता बचाओ” का संदेश दिया।

उन्होंने पंजाब के सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने नए बिजली घर की सौगात के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान तथा कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले 17 मार्च 2026 को भी उन्होंने गांव गद्दली में 66 के.वी. उपकेंद्र के निर्माण कार्यों का शुभारंभ कराया था, जिसका कार्य शीघ्र पूरा होने की संभावना है।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD