Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

पंजाब सरकार के "युद्ध नशों के विरुद्ध" अभियान के तहत नशा मुक्ति मोर्चा और पुलिस विभाग के बीच महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज एवं प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर

Dikshit Dhawan, AAP Punjab, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:10 IST

पंजाब सरकार के "युद्ध नशों के विरुद्ध" अभियान के तहत आज नशा मुक्ति मोर्चा और अमृतसर पुलिस विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस विभाग की ओर से बैठक की अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की, जबकि नशा मुक्ति मोर्चा की ओर से माझा जोन के इंचार्ज दीक्षित धवन अपने साथियों सहित उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अमृतसर शहर में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा इस अभियान को और अधिक मजबूत एवं तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जमीनी स्तर पर एस.एच.ओ. स्तर की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि मोहल्लों और गलियों में नशे का कारोबार करने वाले तस्करों का जड़ से सफाया किया जा सके। 

इस दौरान यह भी विचार किया गया कि समाज को नशे जैसी गंभीर बुराई से मुक्त कराने के लिए जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। नशा मुक्ति मोर्चा के माझा जोन इंचार्ज दीक्षित धवन ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत मोर्चा के सभी स्वयंसेवक "युद्ध नशों के विरुद्ध" अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मोर्चा के सदस्य गांव-गांव तथा शहरों के मोहल्लों तक पहुंचकर लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक और संगठित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है।

बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा नशा मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों ने नशों के खिलाफ जारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार, पुलिस विभाग और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक में डी.सी.पी. लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम, ए.डी.सी.पी. सिटी-1, सिटी-2 और सिटी-3, अमृतसर कमिश्नरेट के सभी सब-डिवीजनों के डी.एस.पी. अधिकारी तथा नशा मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि हनी नाहर, जय कुश बुट्टर, कुलवंत सिंह वडाली, साहिब सिंह गिल, मनजीत सिंह फौजी और राहुल सेठ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dikshit Dhawan , AAP Punjab , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD