Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

शिरोमणि अकाली दल ने कथित बेअदबी प्रकरण में CBI जांच की मांग उठाई

पांच मैंबरीय कमेटी ने कहा कि भगवंत मान इस मामले में मुख्य आरोपी है और उन्ही के कहने पर नकली फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई गई

Daljit Singh Cheema,Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Balwinder Singh Bhundar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 16:33 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज मांग की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुरु साहिबान के खिलाफ की गई घोर बेअदबी और उसको दबाने के लिए कॅवरअप अभियान जिसके तहत मुख्यमंत्री ने स्वयं को क्लीन चिट देने के लिए फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट हासिल करने के लिए पुलिस मशीनरी का इस्तेमाल करने वाले पूरे मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल की पांच मैंबरीय कमेटी बनाई गई है, जिसका काम मुख्यमंत्री और उनके कार्यों के खिलाफ जनआंदोलन आयोजित करने के लिए सभी धार्मिक संगठनों और संत समाज से संपर्क करना है। उन्होने कहा,‘‘ सिर्फ सीबीआई जांच से ही इस मुददे के तह तक पहुंचा जा सकता है, क्योंकि यह अंतर राज्यीय मामला बन गया है और इसमें पैसे का लेन-देन शामिल है इसीलिए इस मामले की जांच करवाए जाने की आवश्यकता है।’’ 

इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए स. महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा,‘‘ यह साफ हो गया है कि इस मामले में मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री हैं। दस्तावेजों की हेराफेरी और जालसाजी मुख्यमंत्री के इशारे पर की गई है, यह भी स्पष्ट हो चुका है।’’ उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी ने न केवल नकली दस्तावेज बनाए बल्कि सार्वजनिक रूप से उसका इस्तेमाल भी किया और विशेष रूप से डीजीपी गौरव यादव से मामले की जांच की मांग करते हुए उन दस्तावेजों को असली दस्तावेज के रूप में पेश किया।

डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि भगवंत मान को एफआईआर का लाभार्थी बनाकर पंजाब में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। उन्होने कहा कि इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री ने खुद को बचाने के लिए न केवल कानून और संविधान का उल्लंघन किया है, बल्कि राज्य की शक्तियों और राज्य के  धन का दुरूपयोग भी किया है। उन्होने कहा,‘‘ यह सब श्री अकाल तख्त साहिब को बदनाम करने के लिए किया गया है।’’ 

उन्होने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने अभी तक यह स्पष्ट नही किया है कि उन्होने किस क्षमता से पंजाब पुलिस के कमिशनर स्तर के अधिकारियों को फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए भेजा था। उन्होने कहा,‘‘ इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नही है कि भगवंत मान ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए यां खुद ही हेराफेरी की ।’’ 

उन्होने वित्तमंत्री हरपाल चीमा से यह स्पष्ट करने को कहा कि उन्होने किस आधार पर नकली फोरेंसिक रिपोर्टो को सार्वजनिक किया और दावा किया कि यह असली रिपोर्ट है।वरिष्ठ नेता स. बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव कर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ इसके बाद अपनी गलती छिपाने के लिए उसने गुड़गांव से फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट हासिल करने सहित झूठ का सहारा लिया। 

अब जब वह बेनकाब हो गया है और यह साबित हो गया है कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों की टीम द्वारा फोरेंसिक रिपोर्ट  ‘गढ़ी’ गई  थी तो भगवंत मान फिर से नए झूठ बोलकर सिख संगत को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे वह जितनी भी कोशिश कर ले, उसे पता होना चाहिए कि श्री अकाल तख्त साहिब के साथ टक्कर लेकर कोई भी सफल नही हुआ है।’’कमेटी के अन्य सदस्यों में  स.गुलजार सिंह रणीके और स. अमरजीत सिंह चावला भी शामिल हैं।

 

Tags: Daljit Singh Cheema , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Balwinder Singh Bhundar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD