Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान दें इस्तीफा, बेअदबी कानून के तहत दर्ज हो पर्चा: सुखजिंदर रंधावा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन

 

व्लादिमीर पुतिन का दावा- रूस के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहे पश्चिमी देश

Vladimir Putin, Russian President, Moscow
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मॉस्को , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 13:18 IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश खुले तौर पर रूस के साथ युद्ध की तैयारी की बात कर रहे हैं और लगातार अपने सैन्य बजट बढ़ा रहे हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने यह बात उच्च सैन्य शिक्षण संस्थानों से स्नातक हुए छात्रों के साथ एक बैठक में कही। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टास के मुताबिक, पुतिन ने कहा, "हम देख रहे हैं कि पहले नाटो देश केवल कीव सरकार का समर्थन करने तक सीमित थे, जो उनके अनुसार अवैध तरीके और तख्तापलट के जरिए सत्ता में आई थी, लेकिन अब पश्चिम खुले तौर पर कह रहा है कि वह हमारे साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है और अपने सैन्य खर्च बढ़ा रहा है।"

पुतिन ने कहा कि 'खुद को लोकतांत्रिक बताने वाला पश्चिम' पहले रूस के खिलाफ खतरे पैदा करता है, जिसके कारण रूस को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने पड़ते हैं। इसके बाद वही देश रूस पर हर तरह के आरोप लगाते हैं, ताकि अपनी आक्रामक नीतियों और कदमों को सही ठहरा सकें। उन्होंने कहा कि पश्चिम की ओर से बनाए गए 'नियम' असल में दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान नहीं करते। पुतिन ने कहा कि रूस इससे संतुष्ट नहीं है।

यह बयान 12वें अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मंच 'प्रिमाकोव रीडिंग्स' के प्रतिभागियों के लिए उनके संदेश का हिस्सा था। यह संदेश रूस के राष्ट्रपति के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने पढ़कर सुनाया। पुतिन ने संदेश में कहा, "जैसा कि सभी जानते हैं, पश्चिमी देश एक तथाकथित नियमों पर आधारित दुनिया की बात करते हैं, लेकिन यह साफ देखा जा सकता है कि इस नारे के पीछे दूसरे देशों के मामलों में दखल देने, उनकी विदेश नीति को बदलने के लिए दबाव बनाने और उनकी संप्रभुता का अनादर करने की इच्छा छिपी है।"

उन्होंने कहा, "रूस और दुनिया के कई अन्य देश ऐसे 'नियमों' से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। हम ऐसी विश्व व्यवस्था का समर्थन करते हैं जो वास्तव में लोकतांत्रिक सिद्धांतों, अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अधिकार, आपसी सम्मान और सभी देशों की समानता पर आधारित हो। हर देश को अपने विकास का रास्ता खुद चुनने की आजादी होनी चाहिए।"

 

Tags: Vladimir Putin , Russian President , Moscow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD