Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बरसात के दौरान पूरी करें सभी औपचारिकताएं, मौसम खुलते ही शुरू हों सड़क निर्माण कार्य : रणबीर गंगवा

हरियाणा में 115 किलोमीटर बनेगी मॉडल रोड, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 11:31 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात के मौसम के दौरान सभी प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय औपचारिकताएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि मौसम अनुकूल होते ही सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों को तेजी से शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।मंगलवार को कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा लोकनिर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य के सभी 22 जिलों में विकसित की जाने वाली मॉडल रोड परियोजनाओं के साथ साथ अन्य प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की।

मंत्री श्री रणबीर गंगवा को अधिकारियों ने बताया कि इन मॉडल सड़कों की कुल लंबाई लगभग 115 किलोमीटर होगी। इन सड़कों को सौंदर्यकरण, आधुनिक सुविधाओं और सड़क सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश की आदर्श सड़कें बनाया जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि चयनित 8 सड़कों का विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा सर्वेक्षण जुलाई माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मॉडल रोड परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी भी जुलाई तक मिलने की संभावना है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। 

बैठक में अधिकारियों ने वर्ष 2026-27 के कार्य कार्यक्रम की प्रगति से भी मंत्री श्री रणबीर गंगवा को अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित 1,633 सड़कों में से 1,042 सड़कों के ईओ तैयार कर भेजे जा चुके हैं, जबकि शेष सड़कों की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। इस पर मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि तमाम सड़कों के निर्माण कार्य, रिपेयरिंग इत्यादि के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बारिश के सीजन के अंदर इस संबंध में  कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाए, सड़कों के निर्माण की क्वालिटी में किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

इस दौरान "म्हारी सड़क" ऐप की समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन सड़कों का विवरण अभी तक ऐप में शामिल नहीं है, उन्हें भी जल्द जोड़ा जाए। ताकि आमजन अपनी सड़क से संबंधित शिकायत एप पर भेज सके और उसका समाधान जल्द हो। अधिकारियों ने बताया कि विभाग ऐसी व्यवस्था विकसित कर रहा है, जिसके तहत सड़कों पर लगाए जाने वाले QR कोड को स्कैन कर आमजन सड़क से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।श्री गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए, समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क नेटवर्क उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (HARSAC) के साथ मिलकर विभाग द्वारा करवाए जा रहे कार्य में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने अन्य विभागीय परियोजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान पीडब्ल्यू (बी एंड आर) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, अतिरिक्त सचिव श्री हितेश कुमार मीणा, इआईसी श्री अनिल दहिया सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD