Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

एस.आई.आर. : 25 जून से घर-घर जाएंगे बूथ लेवल अधिकारी

डिप्टी कमिश्नर ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, एस.आई.आर. के विभिन्न चरणों के बारे में दी जानकारी

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 10:46 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारी 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाएंगे। भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में एस.आई.आर.-2026 संबंधी विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि एस.आई.आर. का उद्देश्य पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर भी मौजूद थीं। श्री वालिया ने बताया कि 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर गणना (इन्यूमरेशन) फॉर्म भरवाए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ. द्वारा फॉर्म की दो प्रतियां दी जाएंगी। फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद एक प्रति मतदाता द्वारा हस्ताक्षर करके बी.एल.ओ. को जमा करवाई जाएगी और एक प्रति बी.एल.ओ. द्वारा हस्ताक्षर करके मतदाता को रसीद के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही गैर-हाजिर, तबादला हो चुके और मृतक मतदाताओं की सूचियां भी तैयार की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि एस.आई.आर. के तहत जिले के प्रत्येक मतदाता को बी.एल.ओ. द्वारा दिया जाने वाला इन्यूमरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि कोई मतदाता इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरता तो उसे ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। 

इस प्रक्रिया संबंधी विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2026 तक पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। 3 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। 

उन्होंने आगे बताया कि नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और 1 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों से चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार अपने बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.-2) नियुक्त करने की प्रक्रिया तुरंत पूरा करने और बी.एल.ओ. को पूरा सहयोग देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी तरीके से निपटाई जाएगी। उन्होंने इसकी सफलता के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों से सहयोग देने की अपील भी की। बैठक में चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह के अलावा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD