Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

एस.आई.आर.-2026 : जिले में 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाकर बी.एल.ओ. गणना फॉर्म भरवाएंगे

प्रत्येक वोटर के लिए बी.एल.ओ. द्वारा दिए जाने वाले गणना फॉर्म को भरना अनिवार्य : जिला चुनाव अधिकारी

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलंधर , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 11:27 IST

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चल रही वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत जिला जलंधर में 25 जून से घर-घर सर्वे संबंधी चरण शुरू होने जा रहा है। इसके तहत बी.एल.ओ. 24 जुलाई 2026 तक गणना (एनुमरेशन) फॉर्म बांटने के लिए घर-घर जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बी.एल.ओ. द्वारा पहले से छपे (प्री-प्रिंटेड) फॉर्म की दो प्रतियां दी जाएंगी। फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद एक प्रति वोटर द्वारा हस्ताक्षर करके बी.एल.ओ. को जमा करवाई जाएगी और दूसरी प्रति बी.एल.ओ. द्वारा हस्ताक्षर करके वोटर को रसीद के रूप में दी जाएगी। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर और चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस फॉर्म को वोटर खुद या उनका कोई भी वयस्क परिवार का सदस्य भरकर हस्ताक्षर करके बी.एल.ओ. को सौंप सकता है। 

उन्होंने बताया कि यदि कोई वोटर घर पर नहीं मिलता या घर पर ताला लगा होता है तो बी.एल.ओ. उसके घर कम से कम तीन बार जाएंगे। श्री वालिया ने बताया कि एस.आई.आर. के तहत जिले के प्रत्येक वोटर को बी.एल.ओ. द्वारा दिए जाने वाले गणना फॉर्म को भरना अनिवार्य है। 

जिन वोटरों के गणना फॉर्म भरे जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट वोटर सूची में दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक ड्राफ्ट वोटर सूची पर दावे और आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। 

नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 1 अक्तूबर 2026 को अंतिम वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी ढंग से निपटाने के लिए जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी के साथ 2 सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी और 5-5 अतिरिक्त सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी भी लगाए गए हैं। 

इसके अलावा जिले में 1926 बी.एल.ओ., 189 सुपरवाइजर और अन्य चुनाव अमला तैनात किया गया है, जिन्हें जरूरी ट्रेनिंग उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस काम को उचित और निर्विघ्न ढंग से करवाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों द्वारा बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं, जो बी.एल.ओ. के साथ तालमेल करके यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कोई भी योग्य वोटर वोटर बनवाने से वंचित न रहे। 

उन्होंने यह भी बताया कि एक बी.एल.ए. ड्राफ्ट वोटर सूची के प्रकाशन से पहले बी.एल.ओ. को प्रतिदिन अधिकतम 50 फॉर्म (फॉर्म 6 और 8) और ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशन के बाद अधिकतम 10 फॉर्म प्रतिदिन वोटरों से इकट्ठा करके बी.एल.ओ. को सौंप सकते हैं। उन्होंने लोगों से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की। 

उन्होंने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते है, जो सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिना किसी छुट्टी के चालू रहेगा। इसके अलावा, यदि किसी को इस प्रक्रिया के दौरान कोई शिकायत है तो सीधे जिला चुनाव अधिकारी के दफ्तर या अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) की अगुवाई में गठित शिकायत निवारण सेल से भी संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने सभी वोटरों से एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग देने, अपने विवरण की तस्दीक करवाने और जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध करवाने की अपील की, ताकि कोई भी योग्य वोटर वोटर सूची में शामिल होने से न रह जाए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में कुल *16,49,946 वोटर हैं, जिनमें 8,49,320 पुरुष, 8,00,571 महिला और 55 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि प्री-एस.आई.आर. गतिविधियों के तहत 2003 की वोटर सूची के साथ मौजूदा वोटर सूची के 82 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग की जा चुकी है।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD