Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान दें इस्तीफा, बेअदबी कानून के तहत दर्ज हो पर्चा: सुखजिंदर रंधावा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन

 

स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ विकास कार्यों को मिल रही गति : केवल सिंह पठानिया

द्रमण छिंज मेले में बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल, मेला कमेटी को 21 हजार रुपए देने की घोषणा

Kewal Singh Pathania, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 15:59 IST

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार देर सायं द्रमण के ऐतिहासिक छिंज मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले में पहुंचने पर मेला कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच उन्हें मेला अखाड़े तक लाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल शाहपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है, जबकि शीघ्र ही अस्पताल में डायलिसिस की 10 मशीनें भी स्थापित कर दी जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष छिंज मेले के दौरान मेला कमेटी ने मंच निर्माण की मांग रखी थी, जिसे पूरा करते हुए लगभग 4 लाख रुपये की लागत से छिंज मेला स्टेज का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि मंच के सौंदर्यीकरण अथवा अन्य विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी तो उसे भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

विधायक ने मेला कमेटी को प्रोत्साहन स्वरूप 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। छिंज मेले में प्रदेश और बाहरी राज्यों से आए कई नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेचों का शानदार प्रदर्शन किया। माली मुकाबले में पलविंदर पट्टी विजेता रहे, जबकि इरफान ईरानी उपविजेता रहे।

इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान चरणजीत, जिला परिषद सदस्य मीना राणा, मन्झग्रां पंचायत के प्रधान सुरेश, उपप्रधान विकास, बीडीसी सदस्य आकाश, सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पूर्व प्रधान अजय बबली, देवराज, चैन सिंह, हरनाम, कश्मीर, प्रीतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD