Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान दें इस्तीफा, बेअदबी कानून के तहत दर्ज हो पर्चा: सुखजिंदर रंधावा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन

 

अक्षय शर्मा ने फूंका चुनावी बिगुल

पंजाब दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Akshay Sharma, BJP Punjab, Amritsar, Nitin Nabin, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 12:21 IST

अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा। अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता को समझ चुकी है। 

उन्होंने यह बात आज हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ हुई मुलाकात के बाद कही। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राज्यसभा सदस्य डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद रहे। 

वरिष्ठ भाजपा नेताओं में किरीत ढिल्लों, बलजीत सिंह और संचित शर्मा सहित अन्य नेता भी बैठक में उपस्थित थे। अक्षय शर्मा ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही प्रभावी और जवाबदेह शासन देने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दलों ने पंजाब को निराश किया है और आम आदमी पार्टी सरकार के रवैये के कारण प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है। 

अमृतसर में विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच लोकप्रियता रखने वाले अक्षय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अमृतसर से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनके प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे, बेरोजगारी और आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान सरकारी स्कूलों के गिरते स्तर जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब और यहां की जनता से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। अक्षय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और प्रगति का पर्याय है और पंजाब की जनता अब राज्य की बागडोर भाजपा के हाथों में सौंपना चाहती है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में पंजाब एक बार फिर विकास, शांति और खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर होगा। 

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Amritsar , Nitin Nabin , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD