Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत

Tragedy, Lucknow Coaching Centre Fire, Lucknow
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 17:26 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में सोमवार को लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की। मरने वालों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी ने कहा, "लखनऊ में अग्निकांड की चपेट में कुछ बच्चे हैं, जिसमें कुछ की दुखद मौत हुई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा हुआ है।" उन्होंने फौरन लखनऊ रवाना होने की जानकारी दी और कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ घटना की गहराई में जाकर दोषियों को सजा दिलाएंगे। उन्होंने यूपी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अपर मुख्य सचिव गृह को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे से काफी भावुक नजर आए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, "कुल 13 बच्चों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। यह एक बड़ी घटना है। अंदर धुआं भरा हुआ है। लकड़ी के बहुत सारे फर्नीचर के कारण धुआं इतना घना है कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा।

फायर ब्रिगेड की टीमें अंदर काम कर रही हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।" पाठक ने बताया, "यह एक एनिमेशन सेंटर था, जहां बच्चे कार्टून बनाने और एनिमेशन की ट्रेनिंग लेने आते थे। उनकी उम्र लगभग 16-17 साल थी। मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।" घटना अचानक हुई और अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। 

मौके पर अभी भी छह एंबुलेंस तैनात हैं। घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा है। वहीं, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, "सात लोगों को यहां लाया गया है। इनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। दो अन्य छात्रों को फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।"

सीएम योगी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी को मौके पर भेजा गया है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि न केवल इस हादसे के कारणों की जांच की जाए, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Tags: Tragedy , Lucknow Coaching Centre Fire , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD