Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर

योग भारत द्वारा विश्व को दिया गया सबसे अनमोल तोहफा

Jai Ram Thakur, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, 12th International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 11:17 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता और प्रदेश भर से आए अन्य योग प्रेमियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी अमूल्य विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई वैश्विक पहचान मिली है। 

आज योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि योग भारत का वह उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है और आज यह विश्व मानवता के कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधा के रूप में नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभालने के मात्र चार महीने बाद 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान योग को मानवता के लिए भारत का बहुमूल्य उपहार बताते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ और केवल तीन महीनों के भीतर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। 

इसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीति, कूटनीति और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से योग को 21वीं सदी के वैश्विक वेलनेस मूवमेंट का आधार बना दिया है। 

वह वर्ष 2015 से लगातार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं और योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार ने आयुष मंत्रालय को सुदृढ़ किया तथा योग के वैज्ञानिक अध्ययन, प्रशिक्षण, मानकीकरण और प्रमाणन के लिए संस्थागत ढांचे विकसित किए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग को “जीरो बजट हेल्थ इंश्योरेंस” बताते हैं। योग केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन जीने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज विश्वभर से लाखों लोग योग और वेलनेस से जुड़ने के लिए भारत आ रहे हैं। 

ऋषिकेश, वाराणसी और मैसूर जैसे योग केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, जिससे वेलनेस टूरिज्म को भी नई गति मिली है। योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का संकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को जन आंदोलन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और उनके नेतृत्व में भारत की यह प्राचीन परंपरा आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा और स्वस्थ जीवन का आधार बन चुकी है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , 12th International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD