Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित, देश हर क्षेत्र में बना मजबूत : कृष्णपाल गुर्जर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

Krishan Pal Gurjar, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Palwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 10:02 IST

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की है।

उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है तथा देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी नई मजबूती मिली है। केंद्रीय राज्य मंत्री शनिवार को पलवल शहर स्थित क्लॉक टावर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया तथा आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री ने अग्रवाल धर्मशाला के समक्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने नागरिकों को मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट भी वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास निरंतर बढ़ा है और विश्व स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थान प्राप्त हुआ है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। श्री गुर्जर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। देशभर में एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक विस्तार हुआ है।

एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा एमबीबीएस सीटों में भी बड़ा इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण और विद्युतीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप ईंधन की खपत में कमी आई है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के संतुलित एवं समग्र विकास को प्राथमिकता दी है।

जनहित को ध्यान में रखते हुए कर व्यवस्था में भी सुधार किए गए हैं। नई कर व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर में राहत प्रदान की गई है, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से विकसित होती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है, सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है तथा सभी को स्वच्छता, विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

 

Tags: Krishan Pal Gurjar , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD