Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान दें इस्तीफा, बेअदबी कानून के तहत दर्ज हो पर्चा: सुखजिंदर रंधावा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्यास

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur, International Yoga Day
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जयपुर , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 14:57 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान में जगह-जगह शनिवार को योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व राजस्थान पुलिस अकादमी की प्रशिक्षु के साथ अपने आवास पर योगाभ्यास किया। 

उन्होंने शारीरिक शक्ति, मानसिक शांति और संतुलित जीवन के लिए योग को आधार बताया और नागरिकों से राज्यभर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। सीएम भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व राजस्थान पुलिस अकादमी की प्रशिक्षु बहनों के साथ योगाभ्यास किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से योग आज वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। भारत की यह अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन और मानव कल्याण का संदेश दे रही है।" उन्होंने आगे लिखा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 21 जून को योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें व योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 

नियमित योग न केवल स्वस्थ तन और शांत मन प्रदान करता है, बल्कि सकारात्मक, ऊर्जावान और संतुलित जीवन की आधारशिला भी रखता है। आइए, योग को अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।"

वहीं, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत की अगुवाई में जोधपुर में एक योग सत्र आयोजित किया गया। 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पहले जोधपुर के गौशाला ग्राउंड में सैकड़ों लोगों ने योग किया और जागरूकता फैलाई। इसमें जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने योग की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मरुधरा खेल संस्थान ने आज एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया है, जैसा कि वे हर साल करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है और दुनिया को इससे परिचित कराया है। आज पूरी दुनिया में योग को बहुत उत्साह और समर्पण के साथ अपनाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "विश्व शांति के लिए भी योग बेहद महत्वपूर्ण है। इससे मर्यादित, अनुशासित और स्वस्थ जीवन का आनंद लिया जा सकता है। हमारे प्रधानमंत्री की सोच है कि अगर भारत का नागरिक स्वस्थ रहेगा तो देश स्वस्थ रहेगा। विश्व शांति और कल्याण के लिए भी योग महत्वपूर्ण है।"

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD