Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

पश्चिम बंगाल दिवस पर सुवेंदु अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोलकाता , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 14:46 IST

पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे अहम दिन बताया है। इसके साथ ही पिछली टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज 20 जून है। यह पश्चिम बंगाल के इतिहास में एक बेहद अहम दिन है और बंगालियों के लिए किस्मत तय करने वाला दिन है। इस ऐतिहासिक दिन पर, मैं राज्य के सभी निवासियों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा, "कई दशकों के बाद, पहली बार हमारी राष्ट्रवादी सरकार, 'भारत केसरी' डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के महान आदर्शों से प्रेरित होकर, पश्चिम बंगाल के बनने की सच्ची और ऐतिहासिक घटनाओं को पूरी मान्यता देते हुए आधिकारिक तौर पर 'पश्चिम बंगाल दिवस' मना रही है। हमारे इतिहास को मिटाने की घिनौनी साजिश आज खत्म हो गई है। 

वोट-बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत हो गया है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "अफसोस की बात है कि पिछली सरकार ने सिर्फ अपने वोट बैंक को बचाने और बेशर्म तुष्टीकरण की राजनीति को साधने के लिए इस पवित्र दिन के महत्व को पूरी तरह दबाने की कोशिश की थी। 

बंगाली अस्मिता के लिए किए गए इस संघर्ष को इतिहास के पन्नों से मिटाने की कोशिश की गई, ताकि लोग अपनी जड़ों और पश्चिम बंगाल के बनने के पीछे के असली नायकों को भूल जाएं। लेकिन सच को कभी भी हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। हमारी सरकार ने आज उस ऐतिहासिक गलती को सुधारा है और बंगाल के सच्चे इतिहास को उसके सही सम्मान के साथ स्थापित किया है।"

मुख्यमंत्री अधिकारी ने आगे कहा, "बंगाली हमेशा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऋणी रहेंगे। आज इस खास दिन पर, हम अपने महान राष्ट्रीय नेता को गहरे सम्मान के साथ याद करेंगे, जिनकी दूरदर्शिता के बिना आज भारत के नक्शे पर पश्चिम बंगाल नाम का कोई राज्य नहीं होता। 

जब अविभाजित बंगाल को पूरी तरह से पाकिस्तान में मिलाने की खतरनाक योजना बनाई जा रही थी, तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उसके खिलाफ एक अटूट किले की तरह खड़े रहे। उन्हीं के अडिग नेतृत्व, जबरदस्त आंदोलन और दूरदर्शी सोच की वजह से पाकिस्तान के चंगुल से मुक्त होकर भारत के अभिन्न अंग के रूप में 'पश्चिम बंगाल' राज्य का गठन संभव हो पाया।"

मुख्यमंत्री एक्स पर आगे लिखा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद महाराज और वे सभी महान हस्तियां और तत्कालीन पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य, जिनकी कोशिशों, दूरदर्शिता और ऐतिहासिक फैसलों ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाया, हम उनके बहुत बड़े ऋणी हैं। अगर उन्होंने उस दिन बंगालियों के लिए यह सुरक्षित ठिकाना न बनाया होता, तो आज हमारी संस्कृति, भाषा और हमारा अस्तित्व ही संकट में होता। 

आज पश्चिम बंगाल दिवस के इस शुभ अवसर पर, आइए हम सब मिलकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों और आदर्शों को अपना मार्गदर्शक मानते हुए एक नए, सुरक्षित और समृद्ध पश्चिम बंगाल के निर्माण का संकल्प लें।"

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD