Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह

ईपीएफओ गुरुग्राम द्वारा आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में उद्योग जगत, नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने की भागीदारी

Rao Narbir Singh, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 10:44 IST

देश में रोजगार सृजन को नई गति देने और युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, गुरुग्राम (पूर्व) द्वारा प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि तथा गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। 

इस अवसर पर विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री के संबोधन और राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें उद्योग प्रतिनिधियों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रोत्साहन राशि वितरण से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उद्योग और श्रम एक-दूसरे के पूरक हैं। 

यदि उद्योगों का विस्तार होगा तो रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और कुशल श्रमिकों की भागीदारी से उद्योगों की प्रगति भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रोजगार आधारित विकास मॉडल पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिसमें यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में नई उद्योग नीति लागू की है, जिसमें निवेशकों और उद्यमियों के लिए अनेक प्रोत्साहन, सब्सिडी और सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहली बार ऐसे प्रावधान किए हैं जिससे सीमित संसाधनों वाले उद्यमी भी लीज आधारित भूमि व्यवस्था के माध्यम से अपना उद्योग स्थापित कर सकें। 

इससे प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी उतना ही आवश्यक है। 

उन्होंने उद्योगपतियों, कर्मचारियों और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोजगार, औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन से ही गुरुग्राम और हरियाणा देश के विकास मॉडल के रूप में स्थापित होंगे तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।

ईपीएफओ की क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 डॉ. अर्चना ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना युवाओं को संगठित क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने तथा नियोक्ताओं को अधिक रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के अध्यक्ष सुमित राव तथा क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम अशोक कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जिनमें विभिन्न लाभार्थी, नियोक्ता, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा ईपीएफओ के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD