Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया

मुंबई में आयोजित 'समुद्र किनारे साइकिलिंग' नामक फिट इंडिया साइक्लोथॉन के साथ प्रधानमंत्री के फिट इंडिया विजन को गति मिली

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 16:28 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से एक स्वस्थ, तंदुरुस्त और अधिक सक्रिय राष्ट्र के निर्माण के अनुरूप आज मुंबई के वर्ली तटीय साइकिल ट्रैक पर फिट इंडिया साइक्लोथॉन-‘समुद्र के किनारे साइकिलिंग’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस आयोजन में फिटनेस के शौकीन, साइकिल चालक, युवा और जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े नागरिक एक साथ शामिल हुए, जिससे फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति बढ़ती सार्वजनिक प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। डॉ. मांडविया ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों के साथ उसमें शामिल हुए।

उन्होंने फिटनेस को जन आंदोलन बनाने और सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन शैली के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ, ताहा शाह बादुशा और ऐश्वर्या राज भाकुनी के साथ-साथ ओलंपिक पहलवान और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नरसिंग यादव भी शामिल थे।

डॉ. मांडविया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने निरंतर स्वस्थ भारत के मूलमंत्र के रूप में फिटनेस की वकालत की है। फिट इंडिया मूवमेंट देशभर के नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।” मंत्री जी ने साइकिल चलाने के व्यापक महत्व पर प्रकाश डालते हुए टिकाऊ परिवहन साधनों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, “पश्चिम एशिया की स्थिति से उत्पन्न ईंधन आपूर्ति संबंधी चिंताओं को देखते हुए टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल परिवहन साधन के रूप में साइकिल चलाने को बढ़ावा देना आवश्यक है। साइकिल चलाना न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि पर्यावरण स्थिरता और ऊर्जा संरक्षण में भी योगदान देता है।” डॉ. मांडविया ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट में पिछले दो वर्षों में लाखों नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई है, जो पूरे देश में फिटनेस की बढ़ती संस्कृति को दर्शाती है।

उन्होंने साइकिल चलाने को एक शक्तिशाली फिटनेस मंत्र बताते हुए कहा कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करके कई लाभ प्रदान करता है। मंत्री ने फिटनेस को राष्ट्रीय विकास का एक प्रमुख स्तंभ बताते हुए कहा, “एक स्वस्थ नागरिक एक स्वस्थ समाज में योगदान देता है और एक स्वस्थ समाज एक समृद्ध राष्ट्र की नींव है।

इसलिए फिटनेस एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मार्ग है।” उल्‍लेखनीय है कि फिट इंडिया साइक्लोथॉन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने और नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है। ऐसी पहलों के माध्यम से सरकार का लक्ष्य फिट इंडिया मूवमेंट के तहत परिकल्पित फिटनेस और जनभागीदारी की संस्कृति को मजबूत करना और 2047 तक एक विकसित भारत की ओर यात्रा को और तेज करना है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD