Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी

Sudhanshu Trivedi, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:21 IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कोटा में प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर नीट परीक्षा से पहले छात्रों के बीच भ्रम और तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, " सिर्फ 3 दिन बाद फिर से नीट की परीक्षा होगी।

एक तरफ सारे छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सरकार ने पूरी सतर्कता के साथ इस प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए कमर कसी है। जहां सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी और नेता विपक्ष राहुल गांधी कुटिलता का प्रयोग करते दिखाई पड़ रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि परीक्षा से पहले अंतिम 72 घंटे, जिस समय छात्र तनावमुक्त होकर तैयारी करना चाहता है, उस समय आप इस प्रकार का आयोजन करके उनके मन में भय, तनाव और उत्तेजना उत्पन्न करके मानसिक यातना क्यों देना चाह रहे हैं? राजनीति करने के बहुत अवसर मिलेंगे।

आप इन्हीं 72 घंटों में राजनीति क्यों करना चाह रहे हैं?" सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह समय छात्रों के लिए पूरी तरह से अपनी परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का है। ऐसे समय में छात्रों का ध्यान भटकाने की कोशिश क्यों की जा रही है। साथ ही छात्रों को रैली में बुलाने के लिए जिस तरह के तौर-तरीके अपनाए जा रहे हैं, उन पर भी सवालिया निशान है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "हमने माना कि आप (राहुल गांधी) छात्र जीवन में भी असफल रहे, जिस कंपनी में नौकरी की वहां भी असफल रहे, कंपनी चलाई वहां भी असफल रहे और नेता के रूप में भी असफल रहे। जो आपके मन में ईर्ष्या का भाव है, आज अपनी सफलता के लिए पूर्ण मनोयोग से तैयारी कर रहे छात्रों पर उसे उतारने का प्रयास न करें।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को तीन सवालों के जवाब देने चाहिए। सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा, "जब परीक्षा दोबारा कराने का फैसला हो चुका है और न्यायपालिका ने भी इस मामले का संज्ञान ले लिया है, तो अब आप असल में क्या मांग कर रहे हैं? सवाल नंबर 2- आपने राजस्थान को ही क्यों चुना? राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 19 परीक्षा पेपर लीक हुए, फिर भी आपकी सरकार ने एक भी मामले में कार्रवाई नहीं की? हमारी सरकार ने पेपर लीक मामले में 400 लोगों पर कार्रवाई हुई है।

पिछले ढाई साल में राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। आपने (राहुल गांधी) कोटा, राजस्थान को क्यों चुना है, जहां बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? "सवाल नंबर 3- ऐसी खबरें आई हैं कि कोटा में गेस्ट हाउस और पीजी के मालिकों पर दबाव डाला जा रहा है और उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है ताकि छात्रों को राहुल गांधी की रैली में लाया जा सके। परीक्षा से ठीक 72 घंटे पहले ऐसा क्यों किया जा रहा है? यह कांग्रेस की एक सोची-समझी साज़िश है। इसे ही "टूलकिट माइंडसेट" कहा जा सकता है।

 

Tags: Sudhanshu Trivedi , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD