Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे

 

जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात

व्यापार से एआई तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Evian, France, G7 Summit, Keir Starmer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एवियन (फ्रांस) , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 14:34 IST

फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को ज्यादा मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एवियन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई।

पिछले एक साल में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों ने शानदार प्रगति की है। हाल ही में हुए व्यापार समझौते ने आर्थिक सहयोग के कई नए रास्ते खोले हैं। आज की बातचीत में हमने इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया।" उन्होंने आगे कहा, "हमने इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, खेल और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की।

साथ ही, दोनों देशों के लोगों के हितों में निवेश बढ़ाने पर भी बात हुई।" विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, दोनों नेताओं ने पिछले साल एक-दूसरे के देशों की यात्राओं के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों में आई तेज प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने 'विजन 2035' के तहत व्यापार और आर्थिक विकास, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से निपटने, हरित ऊर्जा, तकनीक और नवाचार, शिक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट' को जल्द लागू किए जाने की उम्मीद भी जताई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर भी खुशी जताई। हाल ही में लिवरपूल विश्वविद्यालय ने बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वहीं, यॉर्क विश्वविद्यालय और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय भी मुंबई में अपने परिसर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में इस साल आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में ब्रिटेन की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री स्टार्मर का धन्यवाद किया। उन्होंने टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव के तहत हो रही प्रगति का भी स्वागत किया, जिसमें हाल ही में भारत-ब्रिटेन क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी की शुरुआत शामिल है।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने भारत-ब्रिटेन 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा, "एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के नेताओं के साथ बातचीत का सिलसिला जारी है।" इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य नेताओं के साथ अपनी मुलाकातों की झलक भी साझा की।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Evian , France , G7 Summit , Keir Starmer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD