Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे

 

एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात

जी-7 सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री ने जताया आभार

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Emmanuel Macron, Evian, France, G7 Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एवियन , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 14:27 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को एव‍ियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां जी-7 समिट में शामिल होने पहुंचे हैं। एवियन पहुंचने पर मोदी और मैक्रों ने एक-दूसरे को गले लगाया और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेता उस आउटरीच सत्र से पहले मिले, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य जी-7 देशों के नेता भी शामिल हो रहे हैं।

एवियन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दुनिया के नेताओं से मिलने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने को लेकर उत्साहित हैं। पीएम ने एवियन में स्वागत के लिए राष्‍ट्रपत‍ि मैक्रों का आभार भी जताया। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ''मेरे दोस्त राष्ट्रपति मैक्रों, एवियन में स्वागत के लिए आपका धन्यवाद।''

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, “जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के एवियन पहुंच गया हूं। दुनिया के नेताओं के साथ बातचीत करने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का इंतजार है। भारत एक ज्यादा टिकाऊ और समृद्ध दुनिया के लिए मिलकर काम करने की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर एवियन पहुंचे हैं। इस साल जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत की 13वीं भागीदारी है और प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जिनेवा पहुंचे, जहां स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलीन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी और पार्मेलीन ने गर्मजोशी से मुलाकात की और भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जायसवाल ने 'एक्‍स' पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए एवियन जाते हुए जिनेवा पहुंचे।

उनका स्वागत स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलीन ने किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की और भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी को और मजबूत करने की बात दोहराई।” शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी-7 देशों के नेताओं, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इसमें नए सहयोग बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय एकजुटता मजबूत करने, सभी के लिए संतुलित और टिकाऊ आर्थिक विकास, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को सुरक्षित और तेज तरीके से लागू करने जैसे विषय शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि जी-7 बैठकों में भारत की लगातार भागीदारी यह दिखाती है कि दुनिया भारत की भूमिका और योगदान को तेजी से पहचान रही है। भारत शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण जैसे वैश्विक मुद्दों पर लगातार अपनी बात रखता रहा है। उन्होंने कहा कि जी-7 में भारत ने जी-20 और 'वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' जैसे मंचों की तरह ही विकासशील देशों की चिंताओं और जरूरतों को सामने रखा है।

उन्होंने बताया कि इस साल फ्रांस की अध्यक्षता में होने वाले जी-7 सम्मेलन में कुछ खास मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें आर्थिक असंतुलन को कम करना, सबके लिए विकास को बढ़ावा देना, जरूरी खनिज और आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाना, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, बड़े भू-राजनीतिक संकटों का समाधान और संगठित अपराध व गैरकानूनी गतिविधियों से निपटना शामिल हैं।

एवियन में कार्यक्रम खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को पेरिस जाएंगे। वहां वह द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप कार्यक्रम 'विवटेक' में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित कर सकते हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Emmanuel Macron , Evian , France , G7 Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD