Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल फीफा वर्ल्ड कप : लियोनेल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा

 

नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Evian, France, G7 Summit, Mark Carney
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एवियन , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 12:25 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 16 जून 2026 को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-कनाडा संबंधों में आई सकारात्मक गति का स्वागत किया और मार्च 2026 में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सफल भारत यात्रा के बाद हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

एक भविष्योन्मुखी रणनीतिक साझेदारी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, दोनों नेताओं ने भारतीय और कनाडाई अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक-दूसरे के पूरक होने की बात पर जोर दिया और वैश्विक ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में लचीली तथा विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसमें एलएनजी, एलपीजी और कोकिंग कोल से जुड़े व्यावसायिक समझौतों में हुए घटनाक्रम शामिल हैं।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय दौरों के आदान-प्रदान में जारी सकारात्मक गति का स्वागत किया। उन्होंने भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की हालिया कनाडा यात्रा का उल्लेख किया और वर्ष 2026 में ही आगे चलकर कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री के नेतृत्व में भारत आने वाले कनाडाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रतीक्षा है ।

दोनों पक्षों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते(सीईपीए) की दिशा में जारी वार्ता में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और वर्ष 2026 में इन वार्ताओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने के अपने साझा उद्देश्य को पुन: दोहराया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों सरकारों के बीच संस्थागत स्तर पर बढ़ते सहयोग का स्वागत किया, जिसमें संयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समिति और कांसुलर डायलॉग की हालिया बैठकें शामिल हैं।

उन्होंने रक्षा, वित्त और प्रवासन के क्षेत्रों में आगामी वार्ताओं के प्रति भी उत्सुकता जताई। रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए, दोनों प्रधानमंत्रियों ने 'जनरल सिक्योरिटी ऑफ इंफॉर्मेशन एग्रीमेंट'(जीएसओआईए) पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई। उन्होंने रक्षा संस्थानों के बीच हाल के आदान-प्रदान का भी स्वागत किया, जिसमें भारत के नेशनल डिफेंस कॉलेज की कनाडा यात्रा भी शामिल है।

दोनों नेताओं ने 'कनाडा-भारत प्रतिभा एवं नवाचार रणनीति' (कनाडा-इंडिया टैलेंट एंड इनोवेशन स्ट्रेटजी) के अंतर्गत जारी सहयोग की उल्लेख किया, जिसमें दोनों देशों के संस्थानों के बीच कौशल विकास, नवाचार साझेदारी और शैक्षिक सहयोग को मजबूत करने की पहल शामिल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' (आईओआरए) का संवाद भागीदार बनने के लिए कनाडा को भारत के समर्थन का आश्वासन दिया।

दोनों नेताओं ने बातचीत, आदान-प्रदान और सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में 'रायसीना अमेरिकाज' की स्थापना की घोषणा की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2026 में कनाडा आने के निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री कार्नी को धन्यवाद दिया। दोनों पक्ष इस यात्रा के लिए आपसी सहमति से सुविधाजनक तारीख तय करने की दिशा में राजनयिक माध्यम से संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Evian , France , G7 Summit , Mark Carney

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD