Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर : अनिल विज पंजाब सरकार द्वारा खेल एवं जूता निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एफडीडीआई के साथ समझौता भगवंत सिंह मान ने बिहाला लोक मिलनी में विपक्ष की आलोचना की, बेअदबी विरोधी कानून का बचाव किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 जून को सतलुज के धुस्सी बांध पर बनने वाली पक्की सड़क का रखेंगे नींव पत्थर मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव समागम और शोभा यात्रा संबंधी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं : भगवंत सिंह मान

 

पंजाब सरकार द्वारा खेल एवं जूता निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एफडीडीआई के साथ समझौता

रणनीतिक समझौते के तहत एमएसएमई को उनके निकट गुणवत्ता परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राज्यभर में सैंपल सेंटर तथा जालंधर में परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी : अमन अरोड़ा

Punjab Industries and Commerce Department, Footwear Design and Development Institute, FDDI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 10:52 IST

राज्य में कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय संस्था फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के साथ एक रणनीतिक समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते से राज्य में खेल सामग्री, जूते और चमड़े के सामान के निर्माण क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।

इस समझौते पर विभाग को बधाई देते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समझौता राज्य की पारंपरिक क्षमताओं को तकनीक आधारित और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम संस्थानों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य इस क्षेत्र को आधुनिक परीक्षण अवसंरचना, कुशल कार्यबल, डिजाइन एवं नवाचार तथा बाजार से मजबूत संपर्क उपलब्ध कराना है।

इस साझेदारी से हमारे एमएसएमई राष्ट्रीय और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का हिस्सा बन सकेंगे तथा अपनी निर्यात क्षमता बढ़ा सकेंगे।” उद्योग मंत्री ने आगे बताया कि इस साझेदारी के तहत खेल सामग्री के देश के प्रमुख निर्माण केंद्रों में से एक जालंधर में एक प्रस्तावित स्पोर्ट्स गुड्स टेस्टिंग एंड डेवलपमेंट लैब स्थापित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, राज्यभर में फुटवियर एवं एक्सेसरीज़ परीक्षण हेतु सैंपल कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अपनी उत्पादन इकाइयों के निकट ही मानक परीक्षण सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस समझौते में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा मजबूत कौशल विकास ढांचा भी शामिल होगा, जो उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्टअप्स और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा।

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजाइन, उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता आश्वासन, खुदरा व्यापार तथा फैशन एक्सेसरीज़ जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे। यह अवसंरचना निर्माताओं को उत्पाद विकास का समय घटाने, प्रमुख ब्रांडों के सख्त तकनीकी मानकों को पूरा करने तथा घरेलू एवं निर्यात बाजारों में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में सहायता करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह साझेदारी उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, अनुसंधान सहयोग तथा विशेषज्ञों एवं शिक्षकों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगी। इससे पंजाब के औद्योगिक आधार को उच्च मूल्य और नवाचार आधारित विनिर्माण की ओर अग्रसर किया जा सकेगा तथा परीक्षण अवसंरचना, कुशल श्रमिकों और बाजार तक पहुंच से संबंधित लंबे समय से चली आ रही कमियों को दूर किया जा सकेगा।

इस समझौते पर इन्वेस्ट पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित ढाका की उपस्थिति में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक जसप्रीत सिंह तथा एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा ने हस्ताक्षर किए। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव श्री गुरकीरत किरपाल सिंह ने कहा कि यह समझौता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत प्रौद्योगिकी अपनाने तथा क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के उद्योगों को ऐसे उत्पादन की ओर अग्रसर कर रही है जो उपभोक्ताओं की बदलती मांगों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि इस पहल से पंजाब के युवाओं, उद्यमियों और एमएसएमई के लिए खेल सामग्री और फुटवियर क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

 

Tags: Punjab Industries and Commerce Department , Footwear Design and Development Institute , FDDI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD