Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल सिंह ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

 

जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर

Bollywood, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 16:38 IST

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा सुरैया ने अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और मधुर आवाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। एक दौर ऐसा था जब उनकी लोकप्रियता किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं थी। दिलचस्प बात यह है कि सुरैया का फिल्मों में आने का सपना नहीं था, लेकिन एक फिल्म की शूटिंग देखने के लिए वह सेट पर पहुंची और यहीं से उन्हें अपने करियर की शुरुआत मिली।

सुरैया का जन्म 15 जून 1929 को लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनका पूरा नाम सुरैया जमाल शेख था। जब वह सिर्फ एक साल की थीं, तब उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। उनके मामा एम. जहूर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुएथे;, ऐसे में उन्हें बचपन से ही फिल्मी माहौल देखने का मौका मिला। बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के बच्चों के कार्यक्रम में गाना शुरू कर दिया था।

उनकी मधुर आवाज लोगों को पसंद आती थी। सुरैया के जीवन का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब वह अपने मामा के साथ फिल्म 'ताजमहल' की शूटिंग देखने मोहन स्टूडियो पहुंचीं। वह सिर्फ शूटिंग देखने गई थीं, लेकिन वहां मौजूद निर्देशक नानूभाई वकील की नजर उन पर पड़ गई। सुरैया की मासूमियत, सादगी और आकर्षक व्यक्तित्व ने निर्देशक को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने तुरंत उन्हें फिल्म में मुमताज महल का किरदार दे दिया।

यह मौका किसी सपने से कम नहीं था। यहीं से सुरैया के फिल्मी करियर की असली शुरुआत हुई और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनय के साथ-साथ सुरैया की गायकी भी लोगों को खूब पसंद आती थी। मशहूर संगीतकार नौशाद ने जब उनकी आवाज सुनी तो वह काफी प्रभावित हुए। उन्होंने सुरैया को फिल्म 'शारदा' में गाने का मौका दिया।

इस फिल्म में उन्होंने 'मेरे दिल की सजन समझा दो' और 'ये रेल हमारे घर की देखो' जैसे गाने गाए, जो उस दौरान काफी लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा, 'दिल-ए-नादां तुझे हुआ क्या है', 'तू मेरा चांद, मैं तेरी चांदनी', 'वो पास रहे या दूर', 'तारारी तारारी', 'ओ दूर जानेवाले', 'मन मोर हुआ मतवाला', 'धीरे-धीरे आ रे बादल', 'चुप-चुप खड़े हो जरूर कोई बात है', 'ये ना थी हमारी किस्मत' जैसे गानों में अपनी आवाज दी।

उन्होंने ''अनमोल घड़ी', 'प्यार की जीत', 'विद्या', 'दिल्लगी', 'बड़ी बहन', 'शायर', 'दास्तान', 'अफसर', 'सनम', 'दीवाना', 'मिर्जा गालिब' समेत कई अन्य सफल फिल्मों में काम किया। उनकी जोड़ी अभिनेता देव आनंद के साथ बेहद पसंद की गई। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी प्रेम कहानी भी खूब चर्चा में रही। हालांकि परिवार और धर्म की वजह से दोनों की शादी नहीं हो सकी।

यह प्रेम कहानी आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित अधूरी प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। सुरैया का स्टारडम इतना बड़ा था कि उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी रहती थी। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे। वह उस दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। कहा जाता है कि कई बड़े अभिनेता भी उनके साथ काम करने की इच्छा रखते थे।

उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि विदेशों में भी उनके फैंस मौजूद थे। करीब चार दशकों तक मनोरंजन जगत से जुड़े रहने के बाद सुरैया ने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने कभी शादी नहीं की और अपना जीवन सादगी से बिताया। बढ़ती उम्र के साथ उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी। आखिरकार 31 जनवरी 2004 को 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

Tags: Bollywood , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD