Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल सिंह ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

 

15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय

Religious
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 15:26 IST

15 जून 2026, सोमवार का दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काफी खास माना जा रहा है। इस दिन अमावस्या तिथि, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति जैसे कई योग एक साथ बन रहे हैं। इसके अलावा, दिनभर कुछ ऐसे शुभ समय भी रहेंगे जिन्हें पूजा-पाठ, दान और नए कामों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं कुछ समय ऐसे भी हैं, जिनमें जरूरी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।

पंचांग के अनुसार, 15 जून को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों की याद में दान-पुण्य करते हैं। चूंकि यह दिन सोमवार का भी है, इसलिए इस दिन कई श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव पर जल अर्पित करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

इस दिन एक और बड़ा ज्योतिषीय परिवर्तन देखने को मिलेगा। सूर्य दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस परिवर्तन को मिथुन संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन और कार्यों पर असर डालता है। इसी वजह से इस दिन को खास माना जाता है।

चंद्रमा भी इस दिन अपनी राशि बदलेगा। सुबह 8 बजकर 40 मिनट तक चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। वहीं मृगशीर्षा नक्षत्र शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद आद्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। ज्योतिष में नक्षत्रों को शुभ और अशुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं।

अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग दोनों सुबह सूर्योदय से लेकर शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इन योगों में किए गए शुभ कार्यों को सफलता मिलने की संभावना रहती है। नए कार्यों की शुरुआत, महत्वपूर्ण निर्णय, पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल माना जाता है। 

हालांकि दिन में कुछ अशुभ काल भी रहेंगे, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। राहुकाल सुबह 7 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। यमगण्ड काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा कुलिक काल दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इन समयों में नए और जरूरी कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत काल सुबह 11 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा, जिसे पूजा-पाठ, ध्यान और भगवान का स्मरण करने के लिए बहुत अच्छा समय माना जाता है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD