Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल सिंह ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

 

नीस में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, नरेंद्र मोदी बोले-यह सम्मान बेहद यादगार

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Nice, France
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नीस , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 13:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस पहुंचते ही भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की तरफ से मिले इस सम्मान को यादगार बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "नीस में भारतीय समुदाय की ओर से एक यादगार स्वागत। भले ही वे घर से कई किलोमीटर दूर हैं, लेकिन भारत के साथ हमारे समुदाय का संबंध पहले की तरह ही मजबूत है।"

फ्रांस पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने कहा, "नीस पहुंच गया। नीस के अलावा, इस फ्रांस दौरे में एवियन और पेरिस में कार्यक्रम शामिल हैं। द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बातचीत होगी, जिनका मकसद मुख्य विकास साझेदारों के साथ भारत की दोस्ती को बेहतर बनाना होगा। मैं रविवार को राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और ‘भारत इनोवेट्स’ में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दौरे से खास क्षेत्रों में भारत-फ्रांस के बीच सहयोग को मजबूत करने का मौका मिलेगा। भारत और फ्रांस साल 2026 को ‘ईयर ऑफ इनोवेशन’ के तौर पर मनाएंगे। इस वजह से इनोवेशन के क्षेत्र में खास फोकस होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ‘भारत इनोवेट्स’ इवेंट भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम को दिखाएगा और स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को अपने कटिंग-एज सॉल्यूशन और प्रोडक्ट्स पेश करने के लिए एक प्लेटफॉर्म देगा।

पीएम मोदी फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन करेंगे। नीस में ही प्रधानमंत्री 14 जून 2026 को राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन "इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन" के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य भारत के उभरते स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ना और देश के उच्च शिक्षा संस्थानों से निकलने वाले नवाचारों को बढ़ावा देना है।

इसके बाद पीएम स्लोवाक गणराज्य की दो दिवसीय (14-15 जून) राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह वर्ष 1993 में स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। ब्रातिस्लावा में मैं राष्ट्रपति पीटर पेलीग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से वार्ता करूंगा और स्लोवाकिया के उद्योग जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करूंगा। यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में चल रही प्रगति को और गति देगी।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Nice , France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD