Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP Punjab, Garhshankar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गढ़शंकर , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 18:35 IST

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक स जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अगुवाई में आज गढ़शंकर स्थित उनके कार्यालय में पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री मावां -धीयाँ सम्मान योजना संबंधी एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना तथा प्रत्येक पात्र महिला तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं और बारीकियों से अवगत करवाना था।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर स जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना उसी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा हो सकता है जब उनका लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और यही सरकार का संकल्प है।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों से अपील की कि वे घर-घर जाकर पात्र महिलाओं को योजना के बारे में जागरूक करें और पंजीकरण प्रक्रिया में उनकी हर संभव सहायता करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र महिला केवल जानकारी के अभाव में सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं रहनी चाहिए।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान योजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को पात्रता शर्तों, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदनों की जांच तथा लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शंकाओं का समाधान करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावशाली तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा मावां -धीयाँ सम्मान योजना महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवक तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP Punjab , Garhshankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD