Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया

अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

Kewal Singh Pathania, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 17:12 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक आयोजित की। बैठक में विधायक ने कहा कि उन्हें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे विशेष रूप से गृहिणियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा सर्वोपरि है और गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाहपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव में निर्धारित समयावधि के भीतर गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए। 

साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होने तक अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर,खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेश, एरिया मैनेजर जागीर सिंह, निरीक्षक रणबीर सिंह सहित विभाग के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD