Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 14:52 IST

सनातन धर्म में पंचांग (नक्षत्र, करण, योग, वार, तिथि) का बेहद महत्व होता है। इसके आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ का निर्धारण होता है। 14 जून 2026 को नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास का 29वां दिन है। साथ ही दर्श अमावस्या भी है। रविवार को ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसे दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, जिसे कई लोग पितरों की पूजा-श्राद्ध के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

14 जून को सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 20 मिनट पर होगा। चतुर्दशी 12 बजकर 19 मिनट दोपहर तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र रोहिणी रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लगेगा और योग धृति दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक, करण शकुनि दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

रविवार के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट सुबह से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक और अमृत काल शाम 7 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक, यमगंड दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक और आडल योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

इस दिन वर्ज्य समय और बाण काल का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार अमावस्या के दिन नए काम शुरू करने से बचना बेहतर होता है। पितर पूजन, तर्पण और दान-पुण्य जैसे कार्य इस तिथि पर शुभ फल देते हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि राहुकाल और दुर्मुहूर्त में कोई महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा न करें।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD