Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

Sports News, Football, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Cyle Larin, Canada, Bosnia and Herzegovina, Toronto
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

टोरंटो , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 14:50 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान कनाडा ने शुक्रवार रात अपने पहले मैच में शानदार वापसी करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कनाडा को आखिरी समय में सब्स्टीट्यूट स्ट्राइकर साइल लारिन ने गोल कर हार से बचाया। इस नतीजे के साथ कनाडा ने वर्ल्ड कप इतिहास में अपना पहला प्वाइंट हासिल किया।

मैच की शुरुआत बोस्निया और हर्जेगोविना ने काफी आक्रामक अंदाज में की। शुरुआती मिनटों से ही टीम ने कनाडा के डिफेंस पर दबाव बनाया। पहले हाफ में एक कॉर्नर किक पर सीड कोलासिनाक ने गेंद को आगे बढ़ाया, जिस पर जोवो लुकिक ने शानदार हेडर लगाकर बोस्निया टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 0-1 से पिछड़ने के बाद कनाडा ने भी जवाबी हमले शुरू किए।

स्टार खिलाड़ी जोनाथन डेविड ने बराबरी का अच्छा मौका बनाया, लेकिन बोस्नियाई गोलकीपर निकोला वासिलज ने बेहतरीन बचाव करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना की बढ़त को कायम रखा। इसके बाद तानी ओलुवासेयी ने भी एक आसान मौका गंवा दिया, जब उनका शॉट गोलपोस्ट के ऊपर चला गया। दूसरे हाफ में कनाडा ने खेल की रफ्तार बढ़ा दी।

टीम लगातार बराबरी की तलाश में हमले करती रही। ओलुवासेयी ने हेडर से लगभग बराबरी कर ली थी , लेकिन डिफेंडर निकोला कैटिक ने उसे रोक दिया। वहीं, रिची लारिया के एक संभावित गोल को कोलासिनाक ने गोललाइन से क्लियर करके अपनी टीम को बढ़त बनाए रखने में मदद की। दूसरी ओर, बोस्निया ने भी लगातार आक्रामक खेल जारी रखा।

कनाडा के गोलकीपर मैक्सिम क्रेप्यू ने एर्मेडिन डेमिरोविच के खतरनाक प्रयास को रोककर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।जब ऐसा लग रहा था कि बोस्निया यह मुकाबला जीत जाएगा, तभी कनाडा के कोच जेसी मार्श ने ऐसा दांव खेला, जो एकदम फिट बैठ गया। 76वें मिनट में मैदान पर आए साइल लारिन ने सिर्फ दो मिनट बाद ही गोल दाग दिया।

प्रोमिस डेविड के शानदार पास पर लारिन ने बॉक्स के अंदर गेंद को नियंत्रित किया और उसे गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। स्टॉपेज टाइम में लारिन के पास जीत दिलाने का भी मौका था, लेकिन तारिक मुहरेमोविच ने उनके शॉट को रोक दिया। दोनों टीमों ने इसके बाद गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को भी सफलता हाथ नहीं लग सकी और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

मैच के बाद अपने अहम योगदान के बारे में बताते हुए लारिन ने कहा कि वह कनाडा को घरेलू मैदान पर अच्छा नतीजा दिलाने में मदद करके खुश हैं। उन्होंने कहा, "जब भी कनाडा को मेरी जरूरत होती है, मैं गोल करने की कोशिश करता हूं। हमें आगे भी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा।" इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप का अपना सफर शुरू करने के लिए एक कीमती पॉइंट मिला है और ग्रुप बी के बाकी मैचों से पहले मोमेंटम मिल गया है।

 

Tags: Sports News , Football , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Cyle Larin , Canada , Bosnia and Herzegovina , Toronto

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD