Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

Ajay Devgn, Riteish Deshmukh, Arshad Warsi, Sanjay Mishra, Jaaved Jaaferi, Dhamaal 4, Dhamaal 4 Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 13:00 IST

अभिनेता अजय देवगन की लोकप्रिय कॉमेडी बहुप्रतीक्षित फिल्म धमाल-4 का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तरह यह फिल्म भी खजाने की खोज पर आधारित है। अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जब खजाने की बात होती है तो ये लोग ऐसी स्थिति में अपने आप आगे आ जाते हैं।"

ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह गैंग अपनी जिंदगी की सबसे बड़े खजाने की खोज में दोबारा साथ आया है। उम्मीद के मुताबिक, उनका यह सफर मजेदार गड़बड़ियों, नए ट्विस्ट और बड़ी मुसीबतों से भरा है। अब देखना यह है कि इन सब मुश्किलों को पार करके आखिरकार खजाना किसके हाथ लगता है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही 'धमाल 4' में फ्रैंचाइजी का सिग्नेचर अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें स्लैपस्टिक ह्यूमर, खजाने की खोज और जबरदस्त कॉमेडी वाले हालात शामिल होंगे।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स के सहयोग से टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म 'धमाल 4' प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इस फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

हालांकि पहले फिल्म ईद के अवसर पर ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने कुछ वजह से इसकी रिलीज में बदलाव किया है, जिसका कारण फैंस यश अभिनीत 'टॉक्सिक' बता रहे थे। हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी-मजाक से भरपूर फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

 

Tags: Ajay Devgn , Riteish Deshmukh , Arshad Warsi , Sanjay Mishra , Jaaved Jaaferi , Dhamaal 4 , Dhamaal 4 Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD