Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा

आप सफाई सेवकों से शहरों को स्वच्छ रखने के ढंग-तरीके जान सकते हैं : हरजोत बैंस

Harjot Singh Bains, AAP Punjab, Mission Clean Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 10:06 IST

लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर सुबह का माहौल आम तौर पर एक जैसा ही होता है; एम्बुलेंसों के सायरन, मरीजों के रिशतेदारों की भागदौड़, चाय बेचने वालों की आवाजें लगाते हैं। लेकिन आज सुबह उस समय यह माहौल बदला हुआ दिखा, जब पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस कार  से बाहर निकले। 

उनके साथ कोई काफिला नहीं था, कोई लाल बत्ती वाली गाड़ी नहीं थी, कोई अधिकारी फाइलें लेकर उनके पीछे नहीं आ रहा था। वह लुधियाना नगर निगम के क्षेत्रों की अचानक चेकिंग करने आए थे। वह सीधे सफाई सेवकों की एक टीम के पास गए जो अस्पताल के पास एक सड़क की सफाई कर रहे थे। स्थानीय निकाय मंत्री ने एक छोटा-सा स्टूल खींचा, जिसका इस्तेमाल सड़क किनारे चाय बेचने वाले करते हैं और सफाई कर्मचारियों के बीच बैठ गए और कहा, "चाय लाओ, बैठो, आओ विचार-विमर्श करें।"

उन्होंने सफाई सेवकों से सफाई, जल की निकासी और सुरक्षा उपकरणों के बारे में फीडबैक लेने में लगभग 20 मिनट बिताए। स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, "जो लोग इस शहर को हर रोज साफ रखते हैं, वे इसे बेहतर बनाने के सबसे अच्छे तरीके बता सकते हैं। आप बंद कमरे में बैठकर इन तरीकों के बारे में नहीं सीख सकते। इस बारे में आपको सफाई सेवक बेहतर ढंग से बता सकते हैं।"

स. बैंस ने कहा, "मिशन क्लीन पंजाब सिर्फ फाइलों और जुर्मानों से नहीं चलेगा। अगर हम स्वच्छ शहर चाहते हैं तो हमें उन व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए जो उन्हें स्वच्छ रखते हैं। सम्मान को प्राथमिकता दो। बाकी सब काम उसके बाद होंगे। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सफाई सेवकों के कल्याण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।"

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP Punjab , Mission Clean Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD