Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष

Jai Ram Thakur, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, Sanjay Tandon
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 16:43 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शिमला के पीटरहॉफ में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। 

इस गरिमामयी कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए केंद्र सरकार की 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, साहसिक निर्णयों और राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है, वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा और साख लगातार बढ़ी है, देश के करोड़ों शोषित-वंचित लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है तथा विकास और सुशासन की एक नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है। 

उन्होंने रेखांकित किया कि देश आज आत्मनिर्भरता, नवाचार, आधुनिक आधारभूत संरचना, डिजिटल सशक्तिकरण और तीव्र आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के विराट लक्ष्य की ओर पूरी दृढ़ता से अग्रसर है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भावुक और ऊर्जावान अंदाज में पार्टी के ऐतिहासिक सफर को याद किया और कहा कि एक समय था जब हम केवल यह सोचते थे कि कब हमारी पार्टी के सांसद चुनकर आएंगे और कब हमारा कोई नेता देश का प्रधानमंत्री बनेगा, लेकिन संगठन के निरंतर परिश्रम और कार्यकर्ताओं की जी-जान से की गई मेहनत के बलबूते पहले हमने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखा और फिर जब पार्टी लंबे समय तक सत्ता से बाहर रही, तो देशभर में एक अभूतपूर्व लहर चल पड़ी कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की कमान सौंपी जाए। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत, राष्ट्रभक्त और दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व मिला, तो दशकों से रुके पड़े काम भी धरातल पर मूर्त रूप लेने लगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का नारा लगाती थी, और यह हमारा सौभाग्य है कि हमने अपनी आँखों के सामने राम मंदिर की लंबी अदालती लड़ाई का सुखद अंत देखा और प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों द्वारा मंदिर की आधारशिला रखने से लेकर भव्य प्राण-प्रतिष्ठा तक के ऐतिहासिक पलों के गवाह बने। 

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ जिससे वहां शान से तिरंगा लहरा रहा है, तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत हुआ, और गरीब कल्याण की अनगिनत योजनाएं सीधे धरातल पर उतरीं, जिसके परिणामस्वरूप देश की आर्थिकी दुनिया में 11वें स्थान से छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जयराम ठाकुर ने इस पूरी विकास यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के सराहनीय योगदान की जमकर सराहना की, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री के रूप में कार्य किया और मोदी कैबिनेट में भी हिमाचल के हितों की पुरजोर पैरवी की, जिससे राज्य को केंद्र से हमेशा रिकॉर्ड मदद मिली। 

उन्होंने स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की टीम और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के कुशल प्रबंधन को सराहा तथा समय-समय पर मार्गदर्शन व फीडबैक देने के लिए जे.पी. नड्डा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह अतुलनीय और भारत के पुनरुत्थान का स्वर्ण काल रहा है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD