Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नैनीताल : कैंची धाम में हनुमान चालीसा और रामायण पाठ, 15 जून को स्थापना दिवस समारोह

Religious, Nainital
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नैनीताल , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:03 IST

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस समारोह की तैयारी चल रही है। इससे पहले लगातार हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है और इसके बाद रामायण का पाठ किया जाएगा। कैंची धाम के प्रमुख और न्यासी प्रदीप शाह ने बताया कि हर साल यह आयोजन और भव्य होता जा रहा है।

तैयारियां परंपरा के अनुसार चल रही हैं। एक महीने से धाम में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। 12 जून को इसका समापन किया जाएगा। इसके बाद रामायण पाठ शुरू होगा। 13 जून को समापन, 14 जून को हवन और 15 जून को प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्रसाद वितरण कार्यक्रम के बाद यह समारोह समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रसाद वितरण की कोई विशेष जानकारी नहीं है और न ही प्रसाद कभी मापकर बनाया जाता है। जैसी व्यवस्था होती है और पिछले साल के अनुमान के हिसाब से हर साल व्यवस्था की जाती है। बस कोशिश यही होती है कि हर किसी को प्रसाद मिल जाए। प्रदीप शाह ने बताया कि धाम आने वाले भक्तों के लिए पार्किंग की समस्या है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इसका भी समाधान कर दिया जाएगा।

लोगों के लिए आराम करने की भी जगह बनाई जा रही है। आने वाले समय में भक्तों को और भी सहूलियत मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि मंदिर में सभी लोग आपसी सहयोग से संचालन में सहयोग कर रहे हैं। कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई है और वे सभी अपनी जिम्मेदारियों का पालन कर रहे हैं। वहीं, कैंची धाम के इस समारोह में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

पुलिस के दिशानिर्देशों के अनुसार, 13 जून से 16 जून तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा और विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को निजी चौपहिया वाहन लाने पर भी रोक लगाई जा रही है। दोपहिया वाहनों को भी भवाली क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इससे कैंची धाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होगा। भवाली, नैनीबैंड, ज्योलीकोट, हल्द्वानी और अन्य प्रमुख स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

 

Tags: Religious , Nainital

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD