Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

13 जून 2026 का पंचांग : मासिक शिवरात्रि का खास संयोग, जानें तिथि, शुभ समय और राहुकाल

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 14:58 IST

13 जून 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी और मासिक शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। भगवान शिव की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करने से जीवन में सुख-शांति आती है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ऐसे में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य करने वाले लोगों के लिए तिथि, नक्षत्र, शुभ समय और राहुकाल की जानकारी महत्वपूर्ण मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, 13 जून को कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है।

जो लोग इस दिन शिव पूजा और व्रत करते हैं, उनके लिए यह दिन विशेष फलदायी माना गया है। नक्षत्र की बात करें तो कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। यह नक्षत्र रात 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा। रोहिणी नक्षत्र को बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस नक्षत्र में किए गए कार्य सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।

13 जून को सुकर्मा योग शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके बाद धृति योग शुरू होगा। दोनों योग शुभ माने जाते हैं। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, जप और अन्य मंगल कार्य इन योगों में करना लाभदायक माना जाता है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक मेष राशि में रहेगा। इसके बाद वह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।

वहीं, सूर्य पहले की तरह वृषभ राशि में ही स्थित रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव लोगों के मन और भावनाओं पर पड़ता है। 13 जून को सूर्योदय सुबह 5:44 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7:09 बजे होगा। चंद्रमा का उदय सुबह 3:28 बजे होगा, जबकि चंद्रास्त शाम 5:28 बजे होगा।

दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त से होगी। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:08 बजे से 4:56 बजे तक रहेगा। यह समय पूजा, ध्यान और ईश्वर के स्मरण के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि शुभ समय की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण और शुभ कार्य की शुरुआत के लिए इस समय को अनुकूल माना जाता है।

इसके अलावा, रात 11 बजकर 9 मिनट से अगले दिन रात 12 बजकर 34 मिनट तक अमृत काल रहेगा। यह समय भी शुभ कार्यों के लिए लाभकारी माना जाता है। वहीं, कुछ ऐसे समय भी हैं जिनमें नए कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। राहुकाल सुबह 9 बजकर 5 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

इसी तरह यमगंड काल दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 4 बजकर 6 मिनट तक वर्ज्य काल रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए और महत्वपूर्ण कार्य आरंभ नहीं किए जाते। 

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD