Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

आम आदमी पार्टी द्वारा झूठी शिकायत के कारण परमबंस रोमाणा को कनाडा में प्रवेश से वंचित कर दिया गया

कहा कि रोमाणा फरीदकोट की एक अदालत से अनुमति लेने के बाद ही अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में कनाडा का दौरा कर रहे थे: अर्शदीप सिंह कलेर

Arshdeep Singh Kler, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 14:58 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता स. परमबंस सिंह रोमाणा के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई झूठी शिकायत के कारण ही उन्हें कनाडा में प्रवेश से वंचित कर दिया गया।यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता स. अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि फरीदकोट में हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों के दौरान परमबंस रोमाणा के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया था। उन्होने कहा,‘‘ रोमाणा को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी और वह अनुमति लेने के बाद ही विदेश का दौरा करने गए थे।’’

सरदार कलेर ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार को पता चला कि अकाली दल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करने कनाडा का दौरा कर रहा है तो वह घबरा गई। उन्होने कहा,‘‘ क्योंकि आप सरकार  एनआरआईज् से किए हर वादे से मुकर गई, इसीलिए वह अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल को हर हाल में रोकने के लिए बैचेन है। यही कारण है कि रोमाणा को वहां प्रवेश देने से इंकार करने के लिए कनाडाई अधिकारियों के सामने मनगढ़ंत आरोप पेश किए।’’

अकाली नेता ने कहा कि आप पार्टी की सरकार ने ऐसा करके न केवल प्रवासियों का अपमान किया है, क्योंकि उनके निमंत्रण पर ही वे उनसे मिलने जा रहे थे तथा उन्होने पंजाबियों के अतिथि सत्कार की भावना का भी अपमान किया है। उन्होने कहा,‘‘ अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल एनआरआई समुदाय  के साथ बातचीत करने और उनकी शिकायतों को सुनने के मकसद से कनाडा जा रहा था।  

उन्होने कहा कि अकाली दल ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान प्रवासी सम्मेलन आयोजित कर उनकी शिकायतों का समाधान किया और उनके लिए विशेष पुलिस स्टेशन बनाए । लेकिन ऐसा लगता है कि आप सरकार जिसने प्रवासियों के लिए कुछ नही किया , इस मामले पर कोई चर्चा नही करना चाहती।’’ उन्होने कहा कि हाल ही  अकाली दल के आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सफल दौरे से आम आदमी पार्टी की सरकार को परेशान  कर दिया।

स. कलेर ने आप पार्टी द्वारा स. परमबंस रोमाणा के खिलाफ बदनामी अभियान चलाने की असफल कोशिश पर सख्त नोटिस लिया। उन्होने कहा कि राज्य के एक प्रमुख इलेक्ट्राॅनिक चैनल ने यह कहकर उनके सम्मान को धूमिल करने की कोशिश की कि वह शराब के नशे में थे और इसीलिए उन्हें भारत वापिस भेज दिया गया। उन्होने कहा,‘‘ यह मनगढ़ंत कहानी है और यदि इसे चैनल द्वारा एक दिन के भीतर वापिस नही लिया जाता और चैनल इसके लिए माफी जारी नही करता है , तो हम मीडिया हाउस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगें।’’

 

Tags: Arshdeep Singh Kler , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD