Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

सुखबीर सिंह बादल ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को उनके खिलाफ जितने चाहे मामले दर्ज करने की चुनौती दी

कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रघुबीर सिंह आप पार्टी के सदस्य की तरह काम कर रहे

Sports News, Cricket, Riyan Parag, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 17:09 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल ने आज आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके खिलाफ जितने मर्जी मामले दर्ज कर लें कहा कि श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा उन्हें एक झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मैं न तो अपने खिलाफ मामला दर्ज होने से डरता हूं न  ही जेल जाने से डरता हूं। उन्होने कहा कि पूर्व अकाल तख्त के जत्थेदार द्वारा मुझे बरगाड़ी बेअदबी मामले में फंसाने की कोशिश से ही साफ हो गया है कि वह आप पार्टी के मैंबर की तरह काम कर रहे हैं।’’ उन्होने कहा कि पूर्व जत्थेदार की इस तरह की हरकतें ‘मर्यादा’ के खिलाफ है।

सरदार बादल ने भाखड़ा बांध के जलस्तर में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी के बारे में बताते हुए कहा कि यह पिछले साल के स्तर से 21फीट ज्यादा है जो 1578फीट तक पहुंच गया था। उन्होने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्थिति पर ध्यान न देने की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों से समय पर पानी छोड़ने के लिए समन्वय नही किया है।

सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पिछले साल भाखड़ा बांध से समय पर पानी छोड़ने में नाकामी के कारण पंजाब में लाखों एकड़ धान की फसल तबाह हो गई थी और जिससे किसानों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई थी। उन्होने कहा कि इस साल भी इसी तरह की स्थिति पैदा हो रही है अधिकारी मानसून के कारण औसत से अधिक पानी छोड़ना पड़ सकता है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ सकती है। 

उन्होने कहा,‘‘ मालवा हलके में बड़ी संख्या में नाले सूख गए हैं इसीलिए आप पार्टी की सरकार को भाखड़ा बांध से समय पर पानी छोड़ने का मुददा उठाना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि ऐसा नही किया गया तो किसी की परेशानी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह जिम्मेदार होंगें।’’अकाली दल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में वाटर सैस खत्म करने के संबंध में झूठे प्रचार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सैस पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने खत्म किया था। 

उन्होने पटियाला में लाइनमैनों पर अमानवीय और बर्बर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि पंजाबी इस तरह का तानाशाह व्यवहार कभी भी बर्दाश्त नही करेंगें और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को करारा सबक सिखाएंगें।अकाली दल अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि यह ऐतिहासिक  उपलब्धि प्रधानमंत्री द्वारा सालों तक समर्पित जनसेवा का ही प्रमाण है।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD