Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

15 जून को सजेगा बाबा नीब करोली का दरबार, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Religious, Nainital
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नैनिताल , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 13:02 IST

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में हर साल 15 जून को बाबा नीब करोली महाराज के आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर मेले और भंडारे का आयोजन होता है। 15 जून को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। वहीं, कैंची धाम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

कैंची धाम ट्रस्ट के सचिव आलोक चोपड़ा ने मेले की व्यवस्थाओं और इस वार्षिक धार्मिक आयोजन के महत्व पर जानकारियां दी। समिति के सचिव आलोक चोपड़ा ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि मंदिर के पास दर्शनार्थियों के ध्यान और पाठ के लिए काम चल रहा है। उन्होंने बताया, "अभी तो मंदिर के पास निर्माण का काम चल रहा है और यह प्लान काफी अच्छा है।

मंदिर के पास जगह नहीं है और लोगों को यहां पर बैठकर ध्यान और पाठ करने के लिए जगह नहीं मिल पाती थी। इन्हीं सब को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं के ध्यान और पाठ करने की जगह बनाने का निर्णय लिया है, जिससे किसी को दिक्कत न हो।" उन्होंने आगे बताया, "आप देखेंगे कि सीढ़ियां बन गई हैं और ध्यान केंद्र का काम चल रहा है।

इसके असली फायदे तब पता चलेंगे, जब इसे शुरू किया जाएगा और लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। लगभग 35-40 कारीगर आते हैं। वो इसको बनाएंगे।" सचिव आलोक चोपड़ा ने यह भी जानकारी दी कि लगभग 14 जून की रात तक मालपुआ बनाने का कार्यक्रम चलेगा। 15 जून से कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। हमारी कोशिश रहेगी कि सभी श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हमारे जो स्वयंसेवक हैं, वे भारतीय रक्षा बल और पुलिस के अनुभवी हैं। मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक, हमारे लोग दर्शनार्थियों की मदद करेंगे ताकि वे आराम से दर्शन कर सकें। उन्होंने आगे कहा, "रक्षा बल, पुलिस और प्रशासन से लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए जगह-जगह जवान और कर्मचारी तैनात रहेंगे।

श्रद्धालु बैरिकेड्स के बीच से व्यवस्थित तरीके से दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा। इसके लिए स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात रहेगी। गर्मी को देखते हुए पानी और जूस की भी व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।"

 

Tags: Religious , Nainital

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD