Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में वस्‍त्र क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति और बदलाव का साक्षी बना : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 12:47 IST

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने वस्त्र मंत्रालय की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के वस्त्र और परिधान क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव आया है और यह वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, नवाचार-आधारित तथा बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन करने वाले उद्योग के रूप में उभरा है।

मीडिया को संबोधित करते हुए श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के 5एफ विज़न फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन के मार्गदर्शन में यह क्षेत्र मजबूत तथा किसानों, निर्माताओं, बुनकरों, कारीगरों और निर्यातकों को जोड़ने वाली एकीकृत मूल्‍य श्रृंखला के रूप में विकसित हुआ है। श्री सिंह ने बताया कि भारत का वस्त्र उद्योग 2025-26 में लगभग 190 बिलियन डॉलर तक विस्तारित हो चुका है और 2030 तक 350 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है।

घरेलू वस्त्र बाजार भी 2014-15 के लगभग 6 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर अब 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो इस क्षेत्र के मजबूत विस्तार और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में इसके बढ़ते योगदान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र वर्तमान में 5.3 करोड़ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान कर रहा है और अगले तीन वर्षों में इसके द्वारा लगभग 2 करोड़ अतिरिक्त रोजगार सृजित होने की संभावना है।

श्री गिरिराज सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने वस्त्र से संबंधित संपूर्ण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए कई ऐतिहासिक सुधार और प्रमुख योजनाएँ लागू की हैं। इनमें पीएम मित्र पार्क, उत्पादन-से संबंधित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना,राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम), वस्त्र निर्यात संवर्धन मिशन (टीईईएम), राष्ट्रीय फाइबर मिशन और कच्चा माल सहायता योजना (आरएमएसएस) शामिल हैं, जो निवेश, तकनीकी उन्नति, सतत विकास और निर्यात प्रतिस्पर्धा क्षमता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कपास किसानों की सहायता और उद्योग के लिए पर्याप्त कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सरकार ने कपास उत्पादकता मिशन शुरू किया है तथा कपास पर आयात शुल्क को समाप्त कर दिया है। निर्यात प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने के लिए आरओएससीटीएल और आरओडीटीईपी जैसी योजनाओं को लागू किया गया है। साथ ही, भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का दायरा भी बढ़ा है, जो 2014 में 10 एफटीए के तहत 19 देशों तक सीमित था, अब बढ़कर 18 एफटीए के माध्यम से 56 देशों तक पहुँच चुका है।

इससे निर्यात और निवेश के नए अवसर उत्पन्न हुए हैं। वैश्विक व्यापार चुनौतियों के बावजूद भारत अपने निर्यात गंतव्यों में विविधता लाया है और 135 देशों में निर्यात वृद्धि दर्ज की है। श्री सिंह ने कहा कि भारत तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरा है, जहाँ राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत इस बाजार का आकार लगभग 6 बिलियन डॉलर से बढ़कर 25 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है।

अनुसंधान, नवाचार, इनक्यूबेशन और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग में बड़े पैमाने पर निवेश से भविष्य-उन्मुख वस्त्र इकोसिस्‍टम के निर्माण में मदद मिल रही है। एकीकृत टेक्सटाइल पार्कों के विकास तथा प्रमुख राज्यों में स्थापित सात पीएम मित्र पार्कों के माध्यम से वस्त्र इकोसिस्टम के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इनसे लगभग 70,000 करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित होने और करीब 21 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। 

प्रौद्योगिकी उन्नयन पहलों से पावरलूम क्षेत्र को लाभ मिला है, जबकि राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने अपना शैक्षणिक विस्तार किया है और भारत के फैशन एवं डिजाइन इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए विज़नेक्‍स्‍ट (VisioNxt) और इंडियासाइज (INDIASize) जैसी नवाचारी परियोजनाएँ शुरू की हैं। श्री सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियाँ भारत को एक कम लागत वाले उत्पादक से डिज़ाइन-आधारित, नवाचार-प्रेरित, सतत और निर्यात-उन्मुख वैश्विक वस्त्र केंद्र में तब्‍दील करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं

वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने वस्त्र क्षेत्र की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र अभूतपूर्व वृद्धि, सशक्तिकरण और बाजार एकीकरण के साक्षी बने हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे लाखों बुनकरों को उन्नत करघों, कौशल विकास, बुनियादी ढाँचे के सहायता तथा बेहतर बाजार पहुँच के माध्यम से लाभ प्राप्त हुआ है।

उन्‍होंने जोर देकर कहा कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम), इंडिया हैंडमेड पोर्टल, जीआई टैगिंग, मेगा हैंडलूम क्लस्टर्स और वीवर्स मुद्रा योजना जैसी पहलों ने आजीविका को मजबूत किया है तथा बिचौलियों पर निर्भरता को कम किया है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प क्षेत्र को क्लस्टर विकास, कौशल उन्नयन, कारीगर पहचान पत्र और विपणन पहलों के माध्यम से महत्वपूर्ण समर्थन मिला है, जिससे कारीगरों की उत्पादकता और आय में सुधार हुआ है।

सचिव,वस्त्र मंत्रालय श्रीमती नीलम शमी राव ने कहा कि वस्त्र क्षेत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जहाँ महिलाएँ प्रमुख कार्यबल और उभरते उद्यमियों के रूप में आगे बढ़ रही हैं। सचिव ने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर नीतिगत समर्थन, अवसंरचना विकास, निवेश प्रोत्साहन, कौशल संवर्धन और तकनीकी नवाचार के साथ देश वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख वस्त्र शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD