Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

सबसे लंबे कार्यकाल को लेकर दी बधाई

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 12:41 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट किया, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।" इससे एक दिन पहले बुधवार को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "145 करोड़ भारतीयों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्ण समर्पित तथा 'अमृतकाल' के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई।" उन्होंने कहा, "भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व पड़ाव पूरे राष्ट्र के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

इतिहास में विरले ही ऐसा नेतृत्व देखने को मिलता है, जो केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतिनिधित्व करता हो। यह सम्मान आपके समर्पण, त्याग, दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठा को समर्पित है, जिसने करोड़ों देशवासियों को 'विकसित भारत' के संकल्प से जोड़ा है।" योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि राष्ट्रसेवा का आपका यह अविराम अभियान भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखता रहे।"

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, युवाओं का उत्थान, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास, सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण, मजबूत एवं आधुनिक सैन्य शक्ति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धियों ने 'नए भारत' की मजबूत नींव रखी है।

राष्ट्रीय हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों ने देशवासियों में नया विश्वास और ऊर्जा का संचार किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर वह उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD